गृह प्रवेश के दौरान पंडित जी ने की ऐसी पूजा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी रूपिन शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से दोबारा शेयर किया है। इस वीडियो को 400 से अधिक बार देखा गया है। कुछ लोगों ने कमेंट कर ,Eco_puja की तारीफ की है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कार से आता है। कार की हॉर्न से घर के लोग खिड़की से झांकने लगते हैं। तभी कार से पंडित जी बाहर निकलते हैं। उस समय फायर ब्रिगेड की कॉस्ट्यूम में है। इसके बाद वह कॉस्ट्यूम निकालकर पंडित जी के वेशभूषा में आ जाते हैं। यह देख घर के लोग सदमे में आ जाते हैं। घर के लोग कुछ समझ पाते। तब तक पंडित जी बेल बजाकर घर में आ जाते हैं।
#Eco_puja 😊😊💐💐💐#No_Smoke ONLY #Moksha
Environment Friendly ☺️☺️😊😊😊@ipsvijrk @arunbothra @ShashiTharoor @Rajeev_GoI @sonalgoelias pic.twitter.com/nXPkHvQ8qN— Rupin Sharma (@rupin1992) February 2, 2022
उसी समय पंडित जी एक मशीन निकालकर सबको बैठने के लिए कहते हैं। सभी लोग मशीन को घर कर बैठ जाते हैं। यह पंडित जी बोलते हैं-हम #Eco_puja करेंगे। इससे घर में स्मोक नहीं होता है, बल्कि मोक्ष होता है। इसके बाद पंडित जी मंत्रोच्चारण करने लगते हैं। इलेक्ट्रॉनिक मशीन में यज्ञ आहुति जलने लगती है। मंत्रोच्चारण के दौरान पंडित जी कहते हैं-आप घी अर्पित करने के लिए मशीन पर अंकित घी की चित्र पर प्रेस करें। इसके बाद पंडित जी पुनः मंत्र पढ़ने लगते हैं। इसी दौरान पंडित जी फिर बोलते हैं। आप नारियल भेंट करने के लिए नारियल की चित्र पर प्रेस करें।
अंत में पंडित जी कहते हैं कि अब आप परिक्रमा कर सकते हैं। सभी खड़े होने लगते हैं, लेकिन महिलाएं परिक्रमा नहीं करना चाहती हैं, तो पंडित जी बोलते हैं-आप परिक्रमा बटन पर प्रेस कर दें। इससे महिलाएं खुश हो जाती हैं। तभी पंडित जी बोलते हैं-भगवान ! सब देख रहे हैं। इसके बाद पंडित जी मशीन से एक सेल्फी क्लिक कर बोलते हैं-अब पूजा संपन्न हुई। यह सीन मेट्रो पार्क की है। लोग #Eco_puja पर फनी रिएक्शन दे रहे हैं।
इस वीडियो को रूपिन शर्मा ने शेयर की है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी रूपिन शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से दोबारा शेयर किया है। इस वीडियो को 400 से अधिक बार देखा गया है। कुछ लोगों ने कमेंट कर #Eco_puja की तारीफ की है। एक यूजर संतोष ने लिखा है-पूजा करने वाले साईकल से आते तो 100% #Eco_puja होता। एक मोबाइल के बैटरी को full चार्ज करने में 6 kg कोयला को (उपयोग ) जलाया जाता है।
Image Credit: Rupin Sharma IPS