Move to Jagran APP

कोरोना से बचाव के लिए वृद्ध व्यक्ति ने सैनिटाइजर का ऐसे किया इस्तेमाल, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

वृद्ध व्यक्ति सैनिटाइजर को हाथों में अच्छी तरह से मिलाते हैं। इसके बाद पहले पैरों में लगाते हैं। फिर हाथों में लगाते हैं। अंत में चेहरे और बालों पर भी लगाते हैं। यह देख लड़का दोबारा आकर वृद्ध व्यक्ति को सैनिटाइजर देता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 10:32 AM (IST)
कोरोना से बचाव के लिए वृद्ध व्यक्ति ने सैनिटाइजर का ऐसे किया इस्तेमाल, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी सामुदायिक जगह पर बहुत से लोग एकत्र हुए हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में जिस तरह वृद्ध व्यक्ति ने सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया है। वह बेहद हास्यास्पद है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी सामुदायिक जगह पर बहुत से लोग एकत्र हुए हैं। इसमें बच्चे और बूढ़े सभी शामिल हैं। वीडियो देख ऐसा लगता है कि शायद यह वीडियो टीकाकरण केंद्र का है। तभी एक लड़का सैनिटाइजर लेकर आता है और कुर्सी पर बैठे वृद्ध व्यक्ति को देता है।

loksabha election banner

वृद्ध व्यक्ति सैनिटाइजर को हाथों में अच्छी तरह से मिलाते हैं। इसके बाद पहले पैरों में लगाते हैं। फिर हाथों में लगाते हैं। अंत में चेहरे और बालों पर भी लगाते हैं। यह देख लड़का दोबारा आकर वृद्ध व्यक्ति को सैनिटाइजर देता है। वृद्ध व्यक्ति मुस्कराकर ऐसा व्यक्त करता है-मानो पहली बार कम पड़ गया था। वहीं, उपस्थित लोग वृद्ध व्यक्ति को आश्चर्य से देखने लगते हैं। इसके बावजूद वृद्ध व्यक्ति सैनिटाइजर को लगाना नहीं छोड़ते हैं। हालांकि, हमारा उद्देश्य वृद्ध व्यक्ति का उपहास करना बिल्कुन नहीं है। हम सभी की जिम्मेवारी है कि लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करें।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- इसका Corona बाल भी बाका नहीं कर सकता पर #मास्क नीचे नहीं करना था चाचा। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 5 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद और कंमेटस किए हैं। एक यूजर राकेश ने लिखा है-इससे अच्छा तो चाचा को सेनेटाइजर से स्नान ही कर देते! फिर भी है तो शानदार! एक अन्य यूजर ने लिखा है-हला बांके हों इतने बड़े तो बाल नहीं,दूसरा चंदन जब मुफ्त का हो तो बगैर क्वालिटी की परवाह किए भरपूर घिसने में फायदा नजर आता है!

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Rupin Sharma IPS से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.