बंदर ने ऐसे ली जोरू का गुलाम बनने की ट्रेनिंग, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो को IRS अधिकारी Aman Preet ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-ऐसा है के अगर हम कुछ ठान लें तो इंसानों से लेकर बन्दरों तक सबसे काम करवा लेती हैं !! ।। नारी शक्ति ।।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। इससे पहले भी इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, इस वीडियो में बंदर ने कुछ अलग कर दिखाया है। ऐसा माना जाता है कि बंदर नक़ल करने में सबसे आगे रहता है। अगर मौका मिल जाए, तो बंदर किसी काम करने से नहीं चूकते हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बंदर किचन में खाना बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह किचन की गृहणी की मदद कर रहा है। बंदर पूरी तैयारी के साथ बैठा है। वह एक स्टूल पर बैठा है और बीन्स तैयार कर रहा है। किचन में बंदर के साथ महिला भी है, जो चाकू की मदद से बींस काटकर बंदर के सामने बरतन में रख रहा है। वहीं, बंदर बीन्स को तोड़ रहा है। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि बंदर पूरी तरह से प्रोफेशनल है। इससे पहले भी वह किचन के काम में हाथ बंटा चुका है। बंदर बारीकी से अपने काम को अंजाम दे रहा है।
ऐसा है के अगर हम कुछ ठान लें तो इंसानों से लेकर बन्दरों तक सबसे काम करवा लेती हैं !! 😃😃।। नारी शक्ति ।। pic.twitter.com/kOuL0ckBql
— Aman Preet IRS (@IrsAman) February 16, 2021
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को IRS अधिकारी Aman Preet ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-ऐसा है के अगर हम कुछ ठान लें तो इंसानों से लेकर बन्दरों तक सबसे काम करवा लेती हैं !! ।। नारी शक्ति ।। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर बंदर की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-
बिना गौरी की मूरत के अधूरा हर शिवाला है
यशोदा बन के नारी ने स्वयं ईश्वर को पाला है
सुकोमल दिख रही नारी की ताक़त कम नहीं आँकों
कि जिन आँखों में हाला है उन्ही आँखों में ज्वाला है !
#नारीशक्ति
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Aman Preet IRS से ली गई है।