बंदर ने पेश की मानवता की मिसाल, यूजर्स-दे रहे हैं शाबाशी
एक लड़की बंदर को कुएं से बाहर निकलते देखती है। यह देख वह लड़की भी कुएं के पास आती है। बिल्ली को कुएं में गिरा देखकर वह कुएं में घुस जाती है और बिल्ली को बाहर निकाल देती है। बंदर को बिल्ली थमाकर लड़की वहां से चली जाती है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी बंदर की तारीफ करने लगेंगे। इस वीडियो में बंदर ने मानवता की मिसाल पेश की है, जिसकी सोशल मीडिया पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं और बंदर को शाबाशी दे रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बिल्ली कुएं में गिर जाती है। वह कठिन प्रयास करती है, लेकिन वह बाहर निकल नहीं पाती है। यह देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती है।
वहीं, दूर में एक बंदर धूप सेंक रहा होता है। शायद, बंदर खेल भी रहा होगा। बिल्ली की आवाज सुन वह दौड़कर कुएं के पास जाता है। बिल्ली को कुएं में गिरा और असहाय देख मदद करने की सोचता है। हालांकि, वह तो जानवर है-किस तरह मदद कर सकता है। यह सोच बंदर परेशान हो जाता है। इसके बावजूद बंदर अपनी हिम्मत नहीं हारता है। तभी बंदर बिना किसी प्लानिंग के कुएं में प्रवेश करने की सोचता है।
Be this monkey in our troubled world💕
Credit in the video pic.twitter.com/hGsdDcicjd— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) December 20, 2021
दीवार के सहारे वह लटककर कुएं में उतरना चाहता है। इस मकसद में वह सफल नहीं हो पाता है। उस समय बंदर को कुछ नहीं सूझता है, तो वह कूदकर कुएं में बिल्ली के पास पहुंच जाता है। हालांकि, वह बिल्ली को निकालने में कामयाब नहीं हो पाता है। यह देख बंदर छलांग मारकर कुएं के बाहर आ जाता है और मायूस होकर कुएं की दीवार पर बैठ जाता है।
उसी समय एक लड़की बंदर को कुएं से बाहर निकलते देखती है। यह देख वह लड़की भी कुएं के पास आती है। बिल्ली को कुएं में गिरा देखकर वह कुएं में घुस जाती है और बिल्ली को बाहर निकाल देती है। बंदर को बिल्ली थमाकर लड़की वहां से चली जाती है। बंदर अपनी गोद में बिल्ली को बिठा लेता है। इस दृश्य से यह स्पष्ट होता है कि दोनों दोस्त हैं।
इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर की है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को तकरीबन 6 हजार बार देखा गया है और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर बंदर और लड़ककी की तारीफ की है।
Image Credit: IFS Sushant Nanda