Move to Jagran APP

बंदर ने दुपट्टा ओढ़ किया रैंप वॉक, वीडियो देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें बंदर कपड़े से मुंह ढंककर रैंप वॉक करते दिख रहा है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 10:20 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 10:20 AM (IST)
बंदर ने दुपट्टा ओढ़ किया रैंप वॉक, वीडियो देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे
बंदर ने दुपट्टा ओढ़ किया रैंप वॉक, वीडियो देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस से बचने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कई एडवाइजरी जारी की है, जिनमें लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। इन सावधानियों में मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का ख्याल रखना और लगतार साफ़ पानी से हाथ धोना अनिवार्य है। लोग सख्ती से इसका पालन भी कर रहे हैं।

loksabha election banner

वहीं, जानवर भी इंसानों के इस रूप को देखकर हैरान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि चल क्या रहा है। इसके लिए कुछ जानवर इंसानों की नकल भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर हो चुके हैं, जिनमें जानवरों को कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथ धोते देखा गया है।

इस क्रम में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें बंदर कपड़े से मुंह ढंककर रैंप वॉक करते दिख रहा है। मानो वह इंसानों को संदेश देना चाहता है कि वे लोग भी अब मुंह ढंककर बाहर निकलेंगे।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक पेड़ के नीचे कई बंदर आराम फरमा रहे हैं, जिनमें बच्चे-बूढ़े सभी शामिल हैं।जबकि एक बंदर कुछ अलग करने की सोच रहा है। तभी उसे सड़क किनारे एक कपड़ा मिलता है जो कि काफी गंदा है। वह उस कपड़े से अपने चेहरे और सिर को ढंक लेता है। इसके बाद वह रैंप वॉक करता है। मानो वह कपड़ा उसका दुपट्टा है। कुछ दूर चलने के बाद उसे कुछ दिखाई नहीं देने लगता है तो वह फिर से उसी जगह पर लौट जाता है। इसके बाद वह अपने सिर से दुपट्टा भी हटा लेता है। वीडियो देखने में बहुत हास्यास्पद है।

वीडियो को वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 15 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि दो हजार लोगों ने लाइक्स किया है और 300 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। कुछ लोगों ने कमेंट्स किए हैं, जिनमें उन्होंने बंदर की प्रशंसा की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.