व्यक्ति ने पेश की मानवता की मिसाल, जान पर खेल कर बचाई गाय के बच्चे की जान
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि दो व्यक्ति गढ्ढे में गिरे गाय के बच्चे को सफलतापूर्वक बाहर निकाल रहे हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भावुक हो उठेंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि दो व्यक्ति गढ्ढे में गिरे गाय के बच्चे को सफलतापूर्वक बाहर निकाल रहे हैं। वीडियो व्यक्तियों की दिलेरी और मानवता को परिभाषित करती है। वीडियो की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
You sometimes fall down to lift others.
That’s life..... pic.twitter.com/m22iGCQSWO— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 5, 2020
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी मैदानी इलाके में गाय और उसके बच्चे चर रहे हैं। तभी चरने के क्रम में गाय का बच्चा एक गढ्ढे में गिर जाता है। गड्ढा सुरंगनुमा है। जब गाय उस गढ्ढे के इर्द-गिर्द घूमने लगी, तो लोगों को शक होता है कि शायद गाय का बच्चा गड्ढे में गिर गया है। उस समय दोनों व्यक्तियों ने गढ्ढे के अंदर झांककर देखा, तो पता चला कि गाय का बच्चा उस गढ्ढे में गिरा है।
इसके बाद आनन-फानन में दोनों व्यक्तियों ने अपनी सूझ-बुझ से गाय के बच्चे को बचा लिया। हालांकि, उस समय दोनों को कोई रास्ता नहीं मिल रहा था कि गाय के बच्चे को कैसे निकाला जाए। उस समय व्यक्ति ने गढ्ढे में घुसने की बात की। तब एक व्यक्ति लेटकर गढ्ढे के अंदर से गाय के बच्चे को पकड़ कर बाहर निकाला। जबकि दूसरे व्यक्ति ने पहले व्यक्ति के पांव को खींचकर बाहर निकालने में मदद की।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-कभी-कभी आप दूसरों को बचाने के लिए नीचे गिर जाते हैं, जिदंगी इसी का नाम है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 41 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, तकरीबन 5 हजार लोगों ने लाइक किया है।
जबकि कुछ लोगों ने कमेंट भी किए हैं, जिनमें उन्होंने व्यक्ति की जमकर सराहना की है। एक यूज़र नितीश ने लिखा है-सराहनीय कार्य। गर्व है आप पर। एक अन्य यूज़र कपिल ने लिखा है- बहुत ही सराहनीय कार्य।
Video And Image Credit Goes To IFS Office Sushant Nanda