Move to Jagran APP

Viral Video: राह चलते लोगों को व्यक्ति ने की ऐसी मदद, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Viral Video इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर किसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा है। उसकी गाड़ी से धुएं निकल रहे हैं। मानो ऐसा लगता है कि गाड़ी में आग लग गई है। वह व्यक्ति मदद के लिए लोगों को देख रहे हैं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Tue, 08 Feb 2022 12:56 PM (IST)Updated: Tue, 08 Feb 2022 12:56 PM (IST)
Viral Video: राह चलते लोगों को व्यक्ति ने की ऐसी मदद, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
Viral Video: राह चलते लोगों को व्यक्ति ने की ऐसी मदद, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में व्यक्ति की कोशिश काबिलेतारीफ है। वीडियो से यह सीख मिलती है कि मुसीबत में पड़े लोगों को जरूर मदद करनी चाहिए। अगर मदद नहीं कर सकते हैं, तो एक बार जरूर व्यक्ति से पूछ लेना चाहिए। हालांकि, कई ऐसे लोग हैं, जो दूसरे की मदद करने से गुरेज करते हैं।

loksabha election banner

कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर किसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा है। उसकी गाड़ी से धुएं निकल रहे हैं। मानो ऐसा लगता है कि उस गाड़ी में आग लग गई है। वह व्यक्ति मदद के लिए लोगों को देख रहे हैं। कई गाड़ी वाले सड़क होकर गुजर रहे हैं, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं रुक रहा है। यह क्रम कुछ देर तक चलता रहता है।

तभी एक व्यक्ति अपनी गाड़ी रोककर मदद के लिए आता है। यह देख कुछ और गाड़ी वाले भी मदद के लिए आते हैं। उसी समय व्यक्ति मदद के लिए आगे बढ़ता है। वह जब गाड़ी की बोनट के पास जाता है, तो देखकर हैरान हो जाता है। गाड़ी की इंजन के ऊपर रोल भुना जा रहा है। उससे धुएं निकल रहे हैं। वहीं, मदद की इंतजार में खड़ा व्यक्ति रोल को सेंक रहा है। यह देख मदद करने वाले लोग हैरान हो जाते हैं। साथ ही लोग व्यक्ति को गले लगाता है। यह दृश्य देखने लायक है।

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Dipanshu Kabra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-दूसरों की मदद करने से, फायदा हमेशा हमारा ही होता है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैंकडों लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर व्यक्ति की जमकर तारीफ की है। एक युजर सुमित ने लिखा है-सर आपकी गाड़ी इस तरह से कहा खराब होगी। हम तो आपकी मदद के लिए वही पहुच जाएंगे।

Image Credit: Dipanshu Kabra


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.