कोरोना से बचाव के लिए व्यक्ति ने लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आंगन में केले के पत्ते पर खा रहा है। हालांकि मजेदार बात यह है कि व्यक्ति जमीन पर बैठकर खाना नहीं खा रहा है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शारीरिक दूरी और मास्क जरूरी है। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इनमें कोरोना वायरस से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Just for fun 🤩 pic.twitter.com/yLhu2Kn0Dp
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 27, 2021
इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आंगन में केले के पत्ते पर खा रहा है। हालांकि, मजेदार बात यह है कि व्यक्ति जमीन पर बैठकर खाना नहीं खा रहा है, बल्कि सजीव रूप में स्थित केले के पौधे के पत्ते पर खा रहा है। इसमें व्यक्ति स्टूल पर बैठकर खाने का लुत्फ उठा रहा है। जब व्यक्ति खाना खा लेता है, तो पत्ते को पानी से धो देता है। आपको बता दें कि सनातन धर्म में केले के पौधे का विशेष महत्व है। हर गुरुवार को इसकी पूजा की जाती है। इसके अलावा, प्राचीन समय से केले के पत्ते पर खाने का भी विधान है। आधुनिक समय में भी दक्षिण भारत में केले के पत्ते पर खाना खाया जाता है।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 14 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 2 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर व्यक्ति की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-Brilliant idea।
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।