कामचोर व्यक्ति ने अजीबोगरीब अंदाज में की दोस्त की मदद, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Dipanshu Kabra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-काम करो या ना करो काम का ज़िक्र और फिक्र ज़रूर करते दिखो। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 9 हजार बार देखा गया है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में कामचोर व्यक्ति के काम करने की शैली देखने लायक है। वह व्यक्ति अपने दोस्त की अजीबोगरीब अंदाज में मदद कर क्रेडिट लेना चाह रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने कामचोर व्यक्ति की चालाकी को पकड़ लिया है। इसके बाद लोगों ने वीडियो में कमेंट कर कामचोर व्यक्ति की खूब आलोचना की है।
काम करो या ना करो,
काम का ज़िक्र और फिक्र ज़रूर करते दिखो. 😅 pic.twitter.com/CQgwOPBDll
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) February 13, 2022
साथ ही लोगों को नसीहत दी है कि कभी दोस्तों के साथ ऐसा न करें। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किसी जगह पर एक गाड़ी बंद पड़ी है। ऐसा हो सकता है कि गाड़ी ख़राब हो गई है या नाले में फस गई है। गाड़ी बाहर नहीं निकल पा रही है। तभी कुछ लोग गाड़ी को धक्का लगाकर स्टार्ट करने की सोची। लोग तैयार भी हो गए। उनमें एक कामचोर व्यक्ति ने सलाह दी कि अगर कोई व्यक्ति गाड़ी पर चढ़कर पीछे से धक्का लगाए, तो गाड़ी को धक्का लगाने में अधिक बल मिलेगा।
सभी लोग कामचोर व्यक्ति की सलाह से सहमत हो जाते हैं। इसके बाद कामचोर व्यक्ति स्वंय गाड़ी पर चढ़ जाता है। तभी सभी लोग गाड़ी को धक्का लगाते हैं और कामचोर व्यक्ति केवल गाड़ी की बॉडी को पकड़ कर रखता है। इस प्रयास में लोग सफल नहीं हो पाते हैं। इसी क्रम में यह भी देखा जाता है कि कामचोर व्यक्ति अन्य लोगों को धक्का लगाने की सलाह देते हैं। वीडियो बेहद ही हास्यप्रद है।
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Dipanshu Kabra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-काम करो या ना करो, काम का ज़िक्र और फिक्र ज़रूर करते दिखो। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 9 हजार बार देखा गया है। वहीं, सैंकडों लोगों ने पसंद कर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है-हमारे समाज दो तरह के काम चोर होते हे। एक बेबकूफ कामचोर दुजा बुध्दिमान कामचोर यह कोन सा है... फैसला आपको करना है। एक अन्य यूजर अजय ने लिखा है-ये अभिनयशील व्यक्ति किसी विभाग में निश्चित ही नियमित कर्मचारी होगा...शेष अनियमित कर्मचारी...अंतर स्पष्ट परिलक्षित है संदेह कहीं नहीं।
Image Credit: Dipanshu Kabra
Edited By Pravin Kumar