दिव्यांग व्यक्ति और बच्चे ने ऐसे जीता लोगों का दिल, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक नन्हा बच्चा हॉस्पिटल में बैशाखी पकड़कर खड़ा है लेकिन चल नहीं पाता है। उसकी मां भी उसके साथ है। मां उसे मोटिवेट करती हैं कि वह अपने कदम बढ़ाएं। इसके बाद वह कुछ कदम चलता है और रुक जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। यह वीडियो नन्हें बच्चे की है, जिसमें वह बैशाखी के सहारे चलने की कोशिश करता है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक नन्हा बच्चा हॉस्पिटल में बैशाखी पकड़कर खड़ा है, लेकिन चल नहीं पाता है। उसकी मां भी उसके साथ है। मां उसे मोटिवेट करती हैं कि वह अपने कदम बढ़ाएं। इसके बाद वह कुछ कदम चलता है और रुक जाता है। तभी हॉस्पिटल में एक दिव्यांग व्यक्ति दूसरी तरफ से बच्चे को मोटिवेट करता है, लेकिन बच्चा आगे नहीं बढ़ता है।
Don’t limit your challenges. Challenge your limits pic.twitter.com/Q8IVe1ED57
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) March 15, 2021
यह देख दिव्यांग व्यक्ति आर्टिफीसियल पैरों पर दौड़कर बच्चे के पास आता है और बच्चे को कदम बढ़ाने के लिए कहता है। दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर जरा सी सिकन नहीं रहती है। आत्मविश्वास से लबरेज होकर वह बच्चे को हंसाने लगता है। यह देख नन्हा बच्चा अपने नन्हे कदम से आगे बढ़ने लगता है। इसके बाद दोनों कुछ दूर चलकर दीवार के सहारे खड़े हो जाते हैं। वहीं, बच्चे की मां भी साथ रहती है। दोनों दीवार के सहारे खड़े होकर नॉकिंग करने लगते हैं। इससे कमरे के लोग बाहर निकलकर आ जाते हैं और बच्चे की शरारत देखने लगते हैं। दृश्य बेहद प्यारा है। दोनों जीवन के हर पल को दिल से जी रहे हैं।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 32 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 3 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर नन्हें बच्चे की जमकर तारीफ की है।
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।