चिकन पकने की खुशबू पर डॉगी ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
ऐसा कहा जाता है कि नॉन वेज की खुशबू को डॉगी और बिल्ली दूर से सूंघ लेते लेते हैं। उस समय ये पालतू जानवर अपने आप को रोक नहीं पाते हैं। अगर आजाद है तो दबे पांव घर के दरवाजे पर पहुंच जाते हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में डॉगी ने खास अंदाज में रिएक्शन दिया है। ऐसा अक्सर डॉगी और बिल्ली ही करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नॉन वेज की खुशबू को डॉगी और बिल्ली दूर से सूंघ लेते लेते हैं। उस समय ये पालतू जानवर अपने आप को रोक नहीं पाते हैं। अगर आजाद है, तो दबे पांव घर के दरवाजे पर पहुंच जाते हैं। वहीं, बंधे होने पर सामने वाले व्यक्ति को घर पहुंचाने की दुहाई मांगते हैं। यह मंजर देखने लायक होता है।
Take him some immediately.. 😂 pic.twitter.com/4yobqJg1mf
— Buitengebieden (@buitengebieden_) January 26, 2022
कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। जब एक डॉगी तीसरी मंजिल पर है। वहीं, ग्राउंड फ्लोर पर पिकनिक मनाई जा रही है। इसके लिए चिकन तंदूरी का इंतजाम किया गया है। इस पिकनिक में सोसाइटी के सभी लोग शामिल हैं। हालाँकि, शायद डॉगी की खुराक को जान उसे शामिल नहीं किया गया है। सारी तैयारियां पूरी हुई और फिर आग पर चिकन ग्रिलिंग शुरू होती है। उसी समय खुशबू आसपास फ़ैल जाती है। यह खुशबू तीसरे मंजिल पर आराम फरमा रहे डॉगी तक भी पहुंचती है। तभी डॉगी के मुंह में पानी आ जाता है। वह इधर-उधर देखता है। वह चाहता है कि कोई उसे खोल दें। फिर वह भी पार्टी में जा पहुंचे। जब किसी ने डॉगी की मदद नहीं की, तो वह बालकनी से झांकने लगता है। यह दृश्य बेहद मजेदार है। इस दृश्य में डॉगी केवल अपनी मुंह को बालकनी में पड़ी खाली जगह से निकाल पाता है। उससे चिकन की खुशबू सूंघकर तृप्त हो रहा है।
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- इसे जल्दी ले जाओ। Buitengebieden के इस वीडियो को अब तक6 लाख से अधिक बार देखा गया है जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिनमें डॉगी की जमकर तारीफ की है।
Image Credit: Buitengebieden