इस बच्चे की मुस्कराहट पर दुनिया है फ़िदा, वजह है बेहद खास
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 47 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं तकरीबन 3 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट कर बच्चे की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने एक अन्य बच्चे का भी वीडियो शेयर किया है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी मुस्करा देंगे। इस मुस्कराहट पर दुनिया भी फ़िदा है। यह नेचुरल मुस्कराहट है, जो केवल बच्चों के चेहरे पर दिख सकती हैं। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक बच्चा शैलून में बाल कटवा रहा है। इस दौरान बच्चे के चेहरे पर जरा सी भी सिकन नहीं है। साथ ही बच्चा बाल कटवाते वक्त फुले नहीं समा रहा है और ठहाका लगाकर हंस रहा है। वहीं, बाल काटने वाला बच्चे की हंसी देखकर मंद-मंद मुस्करा रहा है। सबसे मजेदार बात यह है कि नन्हें बच्चे की उम्र मजह 6 महीने है।
This 6 month kid loving his first haircut..
Sound on 😊 pic.twitter.com/ZHMhwZ5SNn— Buitengebieden (@buitengebieden_) March 20, 2021
इससे पहले भी सोशल मीडिया पर नवंबर महीने में एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा था कि एक बच्चे सैलून में हेयर कटिंग करने वाले को प्यार भरा धमकियां दे रहा है। यह वीडियो पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बहुत पॉपुलर हुआ था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने भी कोरोना से बचाव के लिए अनुश्रुत के वीडियो को शेयर किया था। इस वीडियो का पंच लाइन--- अरे मत करो... रहा। लोग बच्चे की खूब तारीफ कर रहे थे।
इस वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-क्या गेम है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 47 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 3 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर बच्चे की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने एक अन्य बच्चे का भी वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चा खिलखिला के हंस रहा है। वीडियो दिल को छूने वाला है।
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Buitengebieden से ली गई है।