Move to Jagran APP

देखें क्या हुआ, जब इश्क़ फरमा रहे शेर पर भैंसों ने किया आक्रमण...

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 14 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं 2 हजार लोगों ने पसंद किया है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 02:19 PM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 02:19 PM (IST)
देखें क्या हुआ, जब इश्क़ फरमा रहे शेर पर भैंसों ने किया आक्रमण...
शेर ने मोर्चा संभाला और पीछे पलटकर भैंसे पर हमला कर दिया।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। किसी शायर ने खूब क्या कहा है "Everything is fair in love and war"। यह कहावत उस समय चरितार्थ साबित हुआ। जब किसी खुले मैदान में शेर और शेरनी इश्क फरमा रहे थे। उस समय जंगली भैंसों ने बदला चुकाने के लिए शेर पर हमला कर दिया। इसके बाद जो कुछ हुआ, उसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में सााफ देखा जा रहा है कि शेर और शेरनी की जोड़ी किसी खुले मैदान में बेखबर होकर इश्क फरमा रहे हैं।

loksabha election banner

वहीं, दूर में जंगली भैंसे एक झुंड बनाकर चारा चर रहे थे। तभी उनके मन में शरारत सूझी। यह शरारत जंगल के राजा शेर के प्यार में दखल देने की थी। कुछ देर तक मंत्रणा कर भैंसे एक साथ शेर को गीदड़भभकी देकर डराने की कोशिश करने लगे। उस समय शेर ने शेरनी की परवाह कर पहले शेरनी को आगे बढ़ जाने की हिदायत दी और साथ में भी कुछ दूर तक डरकर आगे बढ़ आया।

जब शेर को यह समझ आ गया कि अब भैंसे शेरनी को कोई चोट नहीं पहुंचा सकता है। उसके बाद शेर ने मोर्चा संभाला और पीछे पलटकर भैंसे पर हमला कर दिया। यह देख भैंसे की बोलती बंद हो गई और भैंसे ने भागने में ही भलाई समझा। इसके बाद सभी भैंसे उल्टे पांव नौ दो ग्यारह हो गए। शेर कुछ पल के लिए उस जगह पर खड़ा रहा। मानो वह खड़ा होकर यह कहना चाहता था कि यहां के हम सिकंदर हैं।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 14  हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 2 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर शेर की जमकर तारीफ की है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.