कड़ाके की ठंड में सेना के जवान ने दिखाया फिटनेस का दम, 40 सेकंड में किए इतने पुशअप्स
इस वीडियो को बीएसएफ ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। बीएसएफ के इस वीडियो को 32 हजार से अधिक बार देखा गया है और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट कर जवान की तारीफ की है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इस वीडियो में सेना के जवान ने फिटनेस का दम दिखाया है। भारतीय सेना के जवानों के कारनामे से आप पूर्व से वाकिफ होंगे। अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात सीमा पर सेवारत सेना के जवान प्रशंसा के पात्र हैं।
इसी क्रम में सेना के जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सेना का एक जवान कड़ाके की ठंड में फिटनेस का दम दिखा रहा है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि सेना के जवान ने महज 40 सेकंड में 47 पुशअप्स किए हैं।
40 seconds. 47 push ups.
Bring it ON.#FitIndiaChallenge@FitIndiaOff@IndiaSports
@@PIBHomeAffairs pic.twitter.com/dXWDxGh3K6— BSF (@BSF_India) January 22, 2022
सांख्यिकी दृष्टिकोण से देखें तो प्रति सेकंड की गति से जवान ने पुशअप्स किए हैं। इतने पुशअप्स करना आसान नहीं होता है। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। खासकर कड़ाके की ठंड में तो बिल्कुल संभव नहीं है। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि सेना के जवान ने कठिन अभ्यास किया है।
इस वीडियो को बीएसएफ ने शेयर की है
इस वीडियो को बीएसएफ ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। बीएसएफ के इस वीडियो को 32 हजार से अधिक बार देखा गया है और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर सेना के जवान की तारीफ की है। एक युजर ओम प्रकाश ने लिखा है-जी जब नीचे की ओर जाएं तो सांस को निकाले जब ऊपर को जावे सांस लेवे। पलथी मार कर पूरी सांस बाहर निकाल कर थोड़ा थोड़ा रोकने की कोशिश करने से प्राण शक्ति बढ़ती है। क्योंकि जो सांस बाहर जाती है वह प्राण है,अंदर जाती है अपान है। चेतन शक्ति प्राणों की रक्षा प्रयत्न से करती है। जय हिंद। एक अन्य युजर ने लक्ष्य लिखा है-
अंकित है इतिहास पत्थरों
पर जिनके अभियानों का
चरण - चरण पर चिह्न यहाँ
मिलता जिनके बलिदानों का;
गुंजित जिनके विजय-नाद से
हवा आज भी बोल रही;
जिनके पदाघात से कम्पित
धरा अभी तक डोल रही।
Image Credit:BSF