भांगड़ा पर थिरककर अफ्रीका के लोगों ने मनाया वैशाखी, बच्चे ने लगाया वाहे गुरु का नारा
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अफ्रीका के लोगों को भांगड़ा नृत्य करना सिख बटालियन ने सिखाई है। इस वीडियो के अगले दृश्य में और भी प्यारा नजारा देखने को मिलता है। इसमें साफ देखा जा रहा है कि अफ्रीकन बच्चे साथ में खेल रहे हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भाव विभोर हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि दरिया किनारे अफ्रीका के लोग पंजाबी गाने पर थिरक रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है। कमाल की बात यह है कि सभी लोग स्टेप बाय स्टेप कदमताल कर बेहतरीन अंदाज में भांगड़ा कर रहे हैं। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि इस तरह के भांगड़ा डांस के लिए लोगों ने कड़ी मेहनत की है। वहीं, सामने सिख बटालियन के सैनिक खड़े होकर भांगड़े नृत्य का लुत्फ़ उठा रहे हैं। वहीं, कई सैनिक वीडियो को अपने मोबाइल में रिकार्ड कर रहे हैं।
#Africa mein #Bhangra by #SikhRegiment troops.#WaheGuruJiKaKhalsa#whatsapp forward. pic.twitter.com/Jj9yQwyGAC
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) April 12, 2021
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अफ्रीका के लोगों को भांगड़ा नृत्य करना सिख बटालियन ने सिखाई है। इस वीडियो के अगले दृश्य में और भी प्यारा नजारा देखने को मिलता है। इसमें साफ देखा जा रहा है कि अफ्रीकन बच्चे साथ में खेल रहे हैं। तभी उनमें एक बच्चा बुलंद आवाज़ में " जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल" और "वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह" का नारा लगाता है। इस दौरान बच्चा रिदम में नारा लगाता है। वीडियो बेहद प्यारा और दिल को छूने वाला है।
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-जब आप अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ डॉक्टर के पास जाते हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर भांगड़ा डांस की जमकर तारीफ की है।
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Rupin Sharma IPS से ली गई है।