Move to Jagran APP

लड़के ने शूज शॉप पर किया कुछ ऐसा, वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक बड़े मॉल में किसी शूज शॉप पर एक लड़का जूता खरीदने आता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 06:23 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 10:00 AM (IST)
लड़के ने शूज शॉप पर किया कुछ ऐसा, वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
लड़के ने शूज शॉप पर किया कुछ ऐसा, वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो देख एक पल ऐसा लगता है कि लड़का वाकई में जूते पहनकर नौ दो ग्यारह हो गया है। इस दौरान सेल्समैन की भी सांस अटक गई थी। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक बड़े मॉल में किसी शूज शॉप पर एक लड़का जूता खरीदने आता है।

prime article banner

उस समय सेल्समैन आकर उस लड़के की विश जानता है कि वह किस तरह के जूते लेना पसंद करेंगे। तब लड़का अपनी इच्छा बताता है कि उसे स्पोर्ट्स शूज चाहिए। इसके बाद सेल्समैन लड़के के लिए स्पोर्ट्स शूज लेकर आता है। उस समय लड़का बैठकर जूते पहनता है। जब वह पहन लेता है, तो खड़े होकर थोड़ा वार्म-अप करता है।

इसके लिए वह जूते पहनकर चारों तरफ घूमता है। इसके बाद पलक झपकते ही वह नौ दो ग्यारह हो जाता है। यह देख सेल्समैन भी उसकी तरह दौड़कर जाता है। मॉल में सब लोग उस लड़के की हरकत देख हक्के बक्के रह जाते हैं। इस दौरान सेल्समैन की सांसे अटक जाती हैं। जब तक सेल्समैन कुछ समझ पाता है। तब तक लड़का आगे जाकर रूकता है और फिर दौड़कर शॉप में वापस आ जाता है। यह देख सेल्समैन जोर-जोर से हंसने लगता है। वीडियो वाकई में बहुत ही हास्यास्पद है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने रीट्वीट किया है

इस वीडियो को सेवा अधिकारी Arun Bothra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से रीट्वीट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- यार ऐसे भी कोई करता है क्या. बेचारे सेल्समैन की सांस निकल गई। Arun Bothra के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 लाख 36 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 31 हजार लोगों ने लाइक किया है और 5 हजार लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। जबकि 500 से अधिक लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने लड़के और सेल्समैन की जमकर तारीफ की है।

Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Arun Bothra से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.