देखे हैं कभी ऐसे हसीन रंगीन सांप
सांप के नाम से ही डर लगता है ना, पर आज हम आपको दुनिया के सात ऐसे सांपों से रूबरू करा रहे हैं जिनके रंग और खूबसूरती आपके डर को दूर भगा देगी।
रेड हैडेड करैत
गहरे नीले शरीर और लाल मुंह वाला यह सांप खूबसूरती के मामले में दुनिया में नंबर एक पर है। दक्षिणी थाईलैंड की पहाड़ी ढलानों पर पाया जाने वाला यह करैत सांप 7 फीट तक लंबा हो सकता है। यह जितना खूबसूरत है, उतना ही ज्यादा जहरीला भी। इसके नीले शरीर पर लाल रंग की पूछ और मुंह बहुत ही शानदार लगता है।
ओरियंटल व्हिप स्नेक
ये चमकदार पतला और हरा व्हिप स्नेक जहरीला होता है। यूं तो यह सांप काफी पतला है, लेकिन इसके मुंह में बड़े आकार के दांत होते हैं, जिनकी मदद से ये डसता है। हरे भरे रंग वाले इस सांप को हरियाली काफी पसंद है। यह खेतों से लेकर रिहायशी इलाकों तक सभी जगह पाया जाता है।
ब्लू रेसर स्नेक
खूबसूरत नीला ‘ब्लू रेसर स्नेक’ दक्षिणी पेंसलवेनिया में पाया जाता है। 5 से 6 फीट लंबा ये स्नेक यहां लगभग हर जगह पाया जाता है। झील के किनारों से लेकर बरसाती जंगलों और लकडी के मकानों में सभी जगह मिलने वाला यह सांप पूरी तरह नीला होता है। इसकी चमक वाकई आकर्षित करने वाली है।
ब्लैक स्पिटिंग कोबरा
ब्लैक स्पिटिंग कोबरा सांप अफ्रीका के सहारा में पाया जाता है। काले और सफेद रंग के मेल वाला यह सांप 7 फीट से ज्यादा लंबा होता है। यह सांप जितना खूबसूरत है उतना ही ज्यादा खतरनाक भी। खतरा महसूस होने पर यह कोबरा अपने फन से बहुत दूर तक जहर फेंक सकता है। जहर फेंकने की इसी खासियत के कारण इसे स्पिटिंग कोबरा कहते हैं।
ल्यूस्टिक टेक्सास रैट स्नेक
पांच नंबर पर है, अमेरिका के टेक्सास स्टेट में पाया जाने वाला यह रैट स्नेक। यह जितना गोरा है उतना ही ज्यादा फुर्तीला भी है। 6 फीट लंबे और हल्का पीलापन लिए इसके सफेद शरीर पर मिलजुले आकार के धब्बे पड़े होते हैं, लेकिन यही उसकी खूबसूरती है।
इंडिगो ईस्टर्न रैट स्नेक
अमेरिका के फ्लोरिडा और जॉर्जिया स्टेट में पाया जाने वाला ये रैट स्नेक 8 फीट तक लंबा होता है। इतनी लंबाई के बावजूद इसकी फुर्ती देखने लायक है। नीले-काले रंग वाला यह खूबसूरत सांप है तो खतरनाक, लेकिन यह डरता भी बहुत है।
अल्बीनो बॉल पायथॉन
अल्बीनो बाल पायथन दुनिया में सबसे ज्यादा पाला जाने वाला सांप है। वेस्ट अफ्रीका में खासतौर पर मिलने वाले इस सांप के सुर्ख पीले शरीर पर सफेद रंग की धारियां होती हैं। यही नहीं इतने खूबसूरत शरीर पर लाल-लाल आंखें इसे बहुत ही खास बनाती हैं।