Viral Video : हाथी ने सिर के बल खड़े होकर किया ऐसा कमाल, देखें हैरान करने वाला वीडियो
Viral Video किसी जानवर को ऐसा करते हुए देखना थोड़ा दुर्लभ है लेकिन जानवर के इस तरह के वीडियो को देखकर हर कोई हैरानी में है। ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद वीडियो को 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video : सोशल मीडिया पर रोजाना इंसानों व जानवरों से संबंधित कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार एक हाथी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। हाथी का यह वीडियो इंस्टाग्राम के जरिए पोस्ट किया गया है। दरअसल, नहाते समय हाथी इतना मदमस्त हो गया कि वह अपने सिर के बल खड़ा हो गया। हाथी के हैड स्टैंड के इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।
I did not know 🐘 could do this…pic.twitter.com/Wf19oIB3Ud
— Morissa Schwartz (Dr. Rissy) (@MorissaSchwartz) June 1, 2022
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो को मोरिसा श्वार्ट्ज ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। 7 सेकेंड की इस वीडियो में एक हाथी को अपने केयरटेकर से नहाते हुए हेडस्टैंड करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि किसी जानवर को ऐसा करते हुए देखना थोड़ा दुर्लभ है, लेकिन जानवर के इस तरह के वीडियो को देखकर हर कोई हैरानी में है। ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद, वीडियो को 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस क्लिप को देखकर पशु क्रूरता के बारे में चर्चा शुरू हो गई हैं। वहीं, एक यूजर ने हाथी के वीडियो को देखकर कमेंट किया है कि यह एक ट्रेंड हाथी है और सर्कस का हाथी ही इस तरह से कर सकता है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वन्यजीवन से जुड़े वीडियो और फोटो को काफी पसंद किया जाता है। इससे पहले वीडियो में एक हाथी योगा करते हुए नजर आया था। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए थे। आप वीडियो में एक विशालकाय हाथी को योगा करते हुए देख सकते हैं।
इस हाथी को एक महिला डंडे की मदद से इंस्ट्रक्ट कर रही है और हाथी भी बहुत मजे से अपने टांगों को बारी-बारी उठाकर योग का अभ्यास कर रहा था। हाथी के इस वीडियो को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।