6 साल के बच्चे ने एलेक्सा को बनाया अपना मैथ्स ट्यूटर, हल करवाया सवाल
आज के दौर के बच्चे कितने टैक्नोफ्रेंडली हो चुके हैं इसका एक नजारा बीते साल दिसंबर में अमेरिका के बच्चे की शरारत में देखने को मिला। इस बच्चे ने एलेक्सा से अपना गणित का सवाल हल करवाया।
एलेक्सा का अनोखा इस्तेमाल
आप आैर हम एलेक्सा का इस्तेमाल किसी भी काम के लिए करते हों पर अधिकांश के लिए वो अलार्म है या मनचाहा संगीत सुनने का साधन। वैसे एमेवर्चुअल असिस्टेंट 'एलेक्सा' कर्इ सारे काम कर सकता है पर जैसा प्रयोग अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वाले एक 6 साल के बच्चे ने इसका किया वो तो व्यस्क लोग सोच भी नहीं सकते। इस बच्चे ने अपना होमवर्क करने के लिए एलेक्सा का इस्तेमाल किया। उसने अपने मैथ्स के सवाल का जवाब एलेक्सा से पूछा आैर काम पूरा कर लिया।
गणित पसंद है पर मेहनत नहीं
न्यूयाॅर्क पोस्ट के मुताबिक इस बच्चे की मां का कहना कि हांलाकि गणित उनके बच्चे का पसंदीदा विषय है पर होमवर्क करते समय वो आलसी बन गया आैर बिना मेहनत के ही काम खत्म कर लिया। इस बच्चे का नाम जेरियल है आैर उसकी मां का नाम यरलीन क्वेवा है। इस जानकारी को खुद यरलीन ने ही अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो अपलोड करके साझा किया है।
Lmfao should i whoop him now or later pic.twitter.com/mZEJsWWn4W — Yerelyn (@spanishbarbie22) December 20, 2018
सोशल मीडिया पर वायरल
ट्विटर यूजर्स को ये वीडियो बेहद मजेदार लगा आैर देखते ही देखते ये वायरल हो गया। कुछ ने बच्चे की स्मार्टनेस की सराहना की है तो कुछ ने इसे गलत परंपरा आैर प्रयास कहा है। 11 सेकेंड के इस वीडियो में छह साल का जेरियल घर के किचन टेबल पर बैठा होमवर्क करता दिख रहा है आैर वो एलेक्सा से पूछता है कि पांच में से तीन घटाने पर क्या बचेगा आैर एलेक्सा उसे सही जवाब दे देता है। इसके बाद वो एलेक्सा को उसकी सहायता के लिए ण्रन्यवाद भी देता है। यरलीन ने बताया कि वे उस समय अपने लिविंग रूम में थीं जब उन्होंने अपने बेटे को एलेक्सा से मदद लेते सुना, एक पल के लिए तो भौंचक्की रह गर्इं आैर विश्वास ही नहीं कर पार्इं कि क्या हो रहा है।
Image courtesy social media