Move to Jagran APP

7 महाद्वीपों के 7 सर्वोच्‍च शिखरों पर रिकॉर्ड समय में विजय प्राप्‍त करने वाला बना एक ऑस्ट्रेलियाई पर्वतारोही

ऑस्‍ट्रेलिया के एक पर्वतारोही ने महज 117 दिन के रिकॉर्ड समय में सात महाद्वीपों के सात सर्वोच्‍च पर्वत शिखरों पर चझ़ने का कारनामा कर दिखाया है।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 15 May 2018 03:36 PM (IST)Updated: Tue, 15 May 2018 03:37 PM (IST)
7 महाद्वीपों के 7 सर्वोच्‍च शिखरों पर रिकॉर्ड समय में विजय प्राप्‍त करने वाला बना एक ऑस्ट्रेलियाई पर्वतारोही
7 महाद्वीपों के 7 सर्वोच्‍च शिखरों पर रिकॉर्ड समय में विजय प्राप्‍त करने वाला बना एक ऑस्ट्रेलियाई पर्वतारोही

सबसे कम समय में बनाया कीर्तिमान

loksabha election banner

एजेंसियों से मिली खबरों के अनुसार 36 साल के ऑस्ट्रेलियाई पर्वतारोही स्टीव प्लेन ने जैसे ही सोमवार को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह प्राप्त की वैसे ही उन्‍होंने एक नया कीर्तिमान बना दिया। प्लेन ने सबसे कम समय में सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्हें अपना यह अभियान पूरा करने में 117 दिन लगे। इससे पहले पोलैंड के जानुस्ज कोचांस्की ने 126 दिनों में सातों चोटियों पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था। 

16 जनवरी से अंटार्कटिका से शुरू हुआ था सफर

हिमालयन गाइड्स नेपाल के ईश्वरी पौडेल ने प्लेन के इस रिकॉर्ड की जानकारी दी। पौडेल ने यहां कहा, एवरेस्ट बेस कैंप से आए फोन में बताया गया कि प्लेन अपने दो गाइड के साथ सुबह सात बजे के करीब एवरेस्ट पर पहुंचने में कामयाब रहे। पर्थ के रहने वाले प्लेन ने 16 जनवरी को अंटार्कटिका के माउंट विंसन की चढ़ाई से अपना अभियान शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने दक्षिणी अमेरिका के माउंट अकांकागुआ, अफ्रीका के माउंट किलीमंजारो, ऑस्ट्रेलिया के माउंट कार्सटेन्स्ज पिरामिड, यूरोप के माउंट एल्ब्रस और उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी डेनाली की चढ़ाई की। उल्लेखनीय है कि 2014 में एक दुर्घटना में प्लेन को कई गंभीर चोटें आई थीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और ठीक होने के बाद अपने साहस और आत्मविश्वास से यह कठिन लक्ष्य प्राप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.