Optical Illusion: क्या तस्वीर में छीपे तीन अंतर, 9 सेकंड में खोज सकते हैं आप
ऑप्टिकल इल्यूजन का गेम काफी मजेदार होता है। इसमें कुछ चैलेंजे ऐसे होते हैं कि आपके दिमाग को चक्कर आ जाते हैं लेकिन इन्हें हल करने से दिमाग एक्टिव रहता है। इसलिए इन्हें हल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का खास चैलेंज और क्या 9 सेकंड में आप इसे पूरा कर पाएंगे।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है, आंखों के लिए भ्रम। यह दो शब्दों से मिलकर बना है, ऑप्टीकल और इल्यूजन। ऑप्टिकल यानी जो नजर दिखाई देता है, जो आंखों से जुड़ा है और इल्यूजन का मतलब होता है भ्रम। इस गेम में आंखों के सामने ऐसी तस्वीर रखी जाती है, जिससे दिमाग भ्रमित होने लगता है, यानी दिमाग को जैसा लग रहा है, वैसा हकीकत में है नहीं। हालांकि, यह आपके दिमाग के लिए काफी फायदेमंद भी होता है, क्योंकि इसे हल करने से ऑब्जरवेशनल स्किल्स बढ़ती हैं और आप बेहतर तरीके से चीजों ऑब्जर्व कर पाते हैं। इसलिए इसे सॉल्व करना फायदेमंद भी साबित हो सकता है। इसलिए हम आपके लिए आज एक ऐसा ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं, जो है तो बेहद मजेदार, लेकिन इसे हल करने में आपका दिमाग घूम जाएगा। आइए जानें क्या है आज का चैलेंज।
क्या है आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज?
आज का चैलेंज काफी खास है। इसके लिए आपके सामने दो तस्वीरें रखी गई हैं, जो पहली नजर में एक जैसी दिखेंगी, लेकिन एक जैसी हैं नहीं। इनमें दोनों तस्वीरों में तीन अंतर हैं, जो इस तरह छिपे हुए हैं कि इन्हें खोजने में आपके पसीने छूट जाएंगे। इस चैलेंज को हल करने के लिए आपको बस 9 सेकंड का समय मिलेगा। तो चलिए शुरू हो जाइए, इंतजार किस बात का है।
क्या मिला आपको इसका जवाब?
क्या आपको इसका जवाब मिला? अगर हां, तो मुबारक हो, आपकी आंखें वाकई काफी तेज हैं, लेकिन अगर आपको इसका जवाब नहीं मिला है, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि दोनों तस्वीरों में महिला के टॉप के गले का डिजाइन अलग है, लैपटॉप के ट्रैकपैड की पोजिशन अलग-अलग है और खिड़की के नीचे की स्लैब की लंबाई दाईं ओर से कम है। आपकी आसानी के लिए हमने इन्हें मार्क भी कर दिया है।
Picture Courtesy: YouTube