Move to Jagran APP

'ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार' के बाद अब सील मछली ने की महिला से बातचीत

इस वीडियो को देख आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि बहुत बड़ी सील मछली न केवल ख़ुशी के मारे उछल रही है बल्कि बोल भी रही है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 05:42 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 05:42 PM (IST)
'ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार' के बाद अब सील मछली ने की महिला से बातचीत
'ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार' के बाद अब सील मछली ने की महिला से बातचीत

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सील मछली बोलने की कोशिश कर रही है। इस वीडियो को देख आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि बहुत बड़ी सील मछली न केवल ख़ुशी के मारे उछल रही है, बल्कि बोल भी रही है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक महिला अपनी बिल्ली के साथ किसी नजदीक के वाटरपार्क गई हैं।

loksabha election banner

जहां वह सील मछली को खाना देने की कोशिश करती हैं। बिल्ली वहीं पार्किंग चेयर पर बैठ जाती है और सील मछली का तमाशा देखने लगती है। तभी एक विशाल सील मछली वाटरपार्क से बाहर आ जाती है और उछलने लगती है। जबकि महिला अन्य सील मछलियों को दाना देती रहती है।

उस समय वह सील मछली नजदीक आकर बोलने की कोशिश करती है। यह देख महिला भी उसे मामा बोलने के लिए कहती हैं। वह सील उछलकर अपनी भाषा में मामा कहने लगती है। वहीं बिल्ली सील मछली का डांस देखने में मस्त रहती है। मानो वह कहना चाहती है कि तुम्हारा डांस मुझे पसंद है। रोजाना आने की कोशिश करूंगी।

जबकि सील मछली उस महिला के साथ बात करने में व्यस्त है। वह अपने आधे शरीर को हवा में उठा लेती है और तब नीचे करती है। इसके साथ ही कई अन्य सील मछलियां तालाब के किनारे खड़ी होकर मामा वर्ड को सुन रही है और सोच रही है कि अगले दिन मैं भी कोशिश करूंगी। वीडियो बेहद प्यारा है, जिसे लोग बार बार देखना पसंद कर रहे हैं।

वीडियो को 15 हजार लोग देख चुके हैं

इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- सील मछली बात कर सकती है। Buitengebieden के इस वीडियो को अब तक 15 हजार लोग देख चुके हैं। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिनमें सील मछली की जमकर तारीफ की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.