आसमान से उड़ती हुर्इ आर्इं मछलियां आैर झील में उतर गर्इं
जी हां ये बिलकुल सच्चा नजारा है जब हजारों की तादात में आसमान से उड़ती हुर्इ मछलियां आकर झील में समा गर्इं।
उटाह की है घटना
समाचार एजेंसी पीटीआर्इ के जारी किए गए वीडियो के अनुसार बीते 24 अगस्त को उटाह में डिवीजन आॅफ वाइल्ड लाइफ की आेर से एक मजेदार कैप्शन के साथ एक वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में आसमान से गिरती हुर्इ हजारों की तादात में मछलियां दिखार्इ दे रही हैं। उसके साथ कैप्शन लिखा था कि 'अगर आपको उटाह में मछलियां आसमान में उड़ती दिखार्इ दे रही हैं तो हैरान न हो जाएं।' वाकर्इ में मछलियां उ़ड़ती दिखीं आैर उटाह झील में समा गर्इं।
वायरल हुआ वीडियो
देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में साफ दिखार्इ पड़ रहा है कि किस तरह उटाह की एक झील में मछलियों को हवार्इ जहाज के जरिए छोड़ा गया। इस तरीके से झील में हजारों मछलियों को छोड़ा गया। देखते देखते वो सब झील में समा गर्इं। ये इकलौती झील नहीं है जहां इस तरह से मछलियां छोड़ी गर्इं, आैर भी कर्इ नदियों में इसी तरीके से मछलियों को पहुंचाया जाता है। इसकी वजह बतार्इ जा रही है एेसा इसलिए किया गया क्योंकि झील मछलियों से खाली है।
मछलियों को किया जाता है स्टाॅक
पता चला है कि जिस नदी में मछलियां नहीं होती है, वहां इसी तरह मछलियों को स्टॉक किया जाता रहा है। अगर किसी को एेसा लगता है कि एेसा करने से मछलियों को कोर्इ नुकसान हो सकता है तो वे निश्चिंत रहें, क्योंकि फुटेज में ये भी स्पष्ट किया गया है कि ये मछलियां काफी छोटी हैं ऐसे में उनको कोई खतरा नहीं हो सकता है। ये मछली काफी छोटी होती हैं आैर इनकी लंबाई महज 1.3 इंच होती है। इनमें से ज्यादातर यानि करीब 95 प्रतिशत झरने की तरह गिर सकती हैं। इस तरह से उटाह में करीब 200 नदियों में मछलियों को स्टॉक किया जाता है।
Image courtesy Facebook