Optical Illusion: क्या आप भी समझते हैं कि आपकी आंखें हैं चील जैसी तेज, तो हल करके दिखाएं हमारा आज का चैलेंज
ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी आंखों का धोखा होता है जिसे खोजने के लिए आपको अपनी ऑब्जरवेशन स्किल्स को काम पर लगाना पड़ेगा। तो अगर आप मानते हैं कि आपकी आंखें चील जैसी तेज हैं तो आपको आज का ऑप्टिकल इल्यूजन जरूर हल करना चाहिए। इसे हल करने के लिए आपको बस 9 सेकंड का समय मिलेगा। आइए जानते हैं क्या है आज का चैलेंज।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करना काफी मजेदार होता है। यह आपके दिमाग को चक्कर में डाल सकता है, क्योंकि आंखों के सामने भ्रम बनाता है, जिससे दिमाग उसे ही सच मानने लग जाता है, लेकिन ऐसा सच में होता नहीं है। इसलिए ही इसे हल करना मजेदार होता है। इसे हल करना आपके दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे आपके दिमाग को कुछ नया और चैलेंजिंग करने को मिलता है, जो दिमाग के लिए काफी रिफ्रेशिंग और फायदेमंद होता है। इसलिए आपको भी हमारा आज का ऑप्टिकल इल्यूजन जरूर सॉल्व करना चाहिए। इसे हल कररने के लिए आपको काफी फोकस और तेज ऑब्जरवेशनल स्किल्स की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं क्या है आज का चैलेंज।
क्या है आज का चैलेंज?
अगर आप आज का चैलेंज जानना चाहते हैं, तो आपके सामने दी गई तस्वीर को जरा ध्यान से देखेंगे। इसे देखने के बाद आपको समझ आएगा कि एक पार्क का दृश्य है, जिसमें कई बच्चे खेल रहे हैं, बूढ़े भी एंज्वॉय करते नजर आएंगे, लेकिन यह बस इतना ही नहीं है। इसमें कहीं एक टाई छिपी हुई है, जिसे खोजना ही आपका आज का चैलेंज है। हालांकि, इसे ढूंढ़ने के लिए आपको बस 9 सेकंड का समय ही मिलेगा, तो अगर आप भी समझते हैं कि आपकी आंखें चील जैसी तेज हैं, तो चलिए उस टाई को खोजने की कोशिश करें।
क्या मिला आपको जवाब?
अगर आपने उस टाई को खोज लिया है, तो वाकई आपकी आंखें चील जैसी तेज हैं, लेकिन अगर आप इसे नहीं खोज पाए हैं, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि इस तस्वीर में दाईं ओर बने छोटे नारियल के पेड़ का तना टाई जैसा है, जो इस चैलेंज का जवाब है। आप इसे आसानी से खोज सकें, इसलिए हमने इसे मार्क भी कर दिया है।
Picture Courtesy: Pinterest