Optical Illusion: एक-सी दिख रहीं इन दो तस्वीरों में छिपे हैं 3 अंतर, क्या 20 सेकंड में खोजकर दिखा सकते हैं आप?
आजकल के लाइफस्टाइल में फिजिकल एक्टिविटीज के साथ माइंड को हेल्दी रखना भी जरूरी है। ऐसे में ऑप्टिकल इल्यूजन जैसे गेम्स काफी मददगार साबित होते हैं। आप भी अगर आपने दिमाग को सबसे तेज मानते हैं तो आज हम आपके लिए ऐसा ही एक टास्क लेकर आए हैं जिसे 10 सेकंड में सुलझाकर आप भी अपने टेज दिमाग का सबूत दे सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए इससे जुड़ी कुछ एक्सरसाइज करना काफी जरूरी होता है। ऐसी ही एक गेम है ऑप्टिकल इल्यूजन, जिसे हल करके आप भी अपने आई क्यू का टेस्ट ले सकते हैं। आज जो ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज हम आपके लिए लेकर आए हैं, उससे न सिर्फ आपका मूड फ्रेश होगा, बल्कि आपकी ऑब्जरवेशनल स्किल्स भी स्ट्रांग हो जाएंगी। ये चैलेंज काफी मजेगार रहने वाला है, जिसे हल करने के लिए आपको मिलेंगे सिर्फ 20 सेंकड।
20 सेकंड में खोजिए 3 अंतर
आज हम आपके लिए एक मजेदार चैलेंज लेकर आए हैं, जिसका जवाब खोजने में शायद आपके पसीने छूट जाएं, लेकिन इस चैलेंज को हल करने में आपको काफी मजा आने वाला है। आपके सामने एक तस्वीर है, जिसमें दो लड़के स्क्वैश खेल रहे हैं।
पहली नजर में तो कोई भी इस तस्वीर को देखकर धोखा खा जाएगा, लेकिन अगर गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि इनमें 3 अंतर छिपे हुए हैं। यानी एक-सी लग रहीं ये दोनों तस्वीर अलग-अलग हैं। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको मिलेंगे सिर्फ 20 सेंकड। क्या आप तैयार हैं? ते चलिए आपका समय शुरू होता है अब। 20, 19, 18... 10, 9, 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2 और 1.
क्या आप इनके बीच छिपे 3 अंतर को ढूंढ पाए? अगर हां, तो आपको बहुत-बहुत बधाई और अगर आप नहीं समझ पाए इन दोनों तस्वीरों का फर्क, तो परेशान मत होइए। यहां हम बताते हैं आपको इस इल्यूजन का सही जवाब।
ये रहे 3 अंतर
नीचे दी गई तस्वीर में आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन का हल देख सकते हैं।
Image Source: jagranjosh.com