Move to Jagran APP

पर्स ऐसा, जिसे देखकर डर जाएंगे आप, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इस अजीबोगरीब इंसानी मुंह वाले पर्स का वीडियो एक जापानी डीजे ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसे अब तक 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 06:04 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 06:04 PM (IST)
पर्स ऐसा, जिसे देखकर डर जाएंगे आप, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
पर्स ऐसा, जिसे देखकर डर जाएंगे आप, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

नई दिल्ली, जेएनएन। क्या आप अपने मुंह में सिक्के रखते हैं? आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है। लेकिन आपके मुंह जैसा एक पर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक बार आप भी हैरान हो जाएंगे। हैरान करने वाली बात यह है कि इस इंसानी मुंह बाले पर्स में दांत और मसूड़े भी लगाए गए हैं, जो असली जैसे लगते हैं।

prime article banner

इस अजीबोगरीब इंसानी मुंह वाले पर्स का वीडियो एक जापानी डीजे ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे अब तक 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को अधिकतर लोगों ने वीयर्ड बताया है।

आप भी देखें ये अजीबोगरीब वीडियो:

इस इंसानी मुंह जैसे पर्स को खोलने के लिए उसमें बने दोनों होठों को ऊपर करना होता है, जिससे ऊपर और नीचे के दांत खुल जाते हैं और उसमें सिक्के डाल दिए जाते हैं। फिर पर्स को बंद करने के लिए दोनों हाथों से दबाते हैं, जिससे ऊपर और नीचे के होठ आपस में मिल जाते हैं और सिक्के दांतों के पीछे सुरक्षित रहते हैं।

हालांकि इसे बनाने वाले शख्स ने बताया है कि यह बेचने के लिए नहीं है। यह पर्स किस चीज से बना है, यह भी एक राज की बात है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.