पहाड़ी शेर सो गया सोफे के पीछे आैर 6 घंटे तक उसके जागने का इंतजार करती रही महिला
अब तक सुना था कि प्यार से इंसान तो क्या जानवर भी काबू में आ जाते हैं, पर इस महिला ने तो कर दिखाया जब केवल प्यार से उसने एक पहाड़ी शेर से अपने इशारे पर काम करवाया।
घर में घुस आया शेर
फाॅक्स न्यूज की एक खबर की माने तो अमेरिका के आेरेगन में रहने वाली महिला का सामना अपने ही घर एक पहाड़ी शेर से हो गया। ये महिला उस समय डर से कांप उठी जब उसने अपने घर में प्रवेश करते ही इस शेर को देखा। यह शेर उसके घर में थोड़ी बहुत देर तक नहीं बल्कि करीब 6 घंटे तक सोता रहा। इस महिला का नाम लौरेन टेलर बताया जा रहा है आैर ये घटना उसके साथ बीते माह 8 जुलाई को हुर्इ थी।
डर कर छुप गया सोफे के पीछे
जैसे ही शेर घर के अंदर घुसा उसका सामना लौरेन के हाउसमेट से हो गया। जिसकी चीख आैर जोर की आवाज के साथ दरवाजा बंद करके भागने में हुए शोर से शेर डर गया आैर सोफे के पीछे जा कर छुप गया। वहां लेटने के बाद उसे नींद आ गर्इ आैर वो सो गया। जब टेलर घर आर्इं तो पहले तो डर गर्इं पर फिर उन्होंने साहस करके उसे जगाने के लिए शोर किया, जिससे उसकी नींद टूट गर्इ। उसने टेलर की आंर देखा तो उन्होंने भी बड़े प्यार से शेर की आंखों में झांका आैर उसे सांत्वना दी। जिससे शेर सुरक्षित महसूस करते हुए सहज हो गया आैर फिर से सो गया।
छह घंटे बाद खुली नींद
इसके बाद वो छह घंटों तक के लिए नींद में डूब गया। इसके बाद जब वो उठा तो लौरेन ने फिर हिम्मत करते हुए संवाद स्थापित करना शुरू कर दिया क्योंकि अब काफी देर हो चुकी थी आैर उन्हें लग रहा था कि अब शेर का वहां से चले जाना जरूरी है। सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि उन्हें शेर को इस तरह बाहर निकालना था जिसे ना तो उसे ये अहसास को कि वे डरी हुर्इ हैं आैर ना ही शेर को डराना था। शुक्र था कि टेलर को जानवरों के साथ काम करने आैर उन्हें संभालने का अनुभव था इसलिए वो खुद को संभाले हुए थीं।
एक ड्रम की ली मदद
शेर को घर से निकालने के लिए लौरने ने एक ड्रम की मदद ली। उसे समझााया कि उसे किस दिशा में आगे जाना है। इस तरह से वो पहनले उसे कमरे से बाहर लार्इं, फिर बैकयार्ड से होते हुए जंगल की दिशा में ले गर्इं। वहां से शेर आगे जंगल में चला गया। लौरेन को भरोसा है कि अब वो अपने इलाके में सुरक्षित होगा आैर लंबा जीवन व्यतीत करेगा। लौरे की पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है आैर लोग उनके साहस आैर समझदारी की प्रशंसा कर रहे हैं।
Image courtesy Facebook