Move to Jagran APP

हैरतअंगेज! किसी के पेट से निकली डेढ़ किलो जूलरी, तो किसी के पेट से 3.5 किलो लोहा

पिछले एक महीने में चौंकाने वाली दो खबरें सामने आई हैं। सबसे पहले जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में एक महिला के पेट से डेढ़ किलो जूलरी निकलने का मामला सामने आया था।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 05:38 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 05:38 PM (IST)
हैरतअंगेज! किसी के पेट से निकली डेढ़ किलो जूलरी, तो किसी के पेट से 3.5 किलो लोहा
हैरतअंगेज! किसी के पेट से निकली डेढ़ किलो जूलरी, तो किसी के पेट से 3.5 किलो लोहा

पिछले एक महीने में चौंकाने वाली दो खबरें सामने आई हैं। सबसे पहले जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में एक महिला के पेट से डेढ़ किलो जूलरी निकलने का मामला सामने आया ही था, कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में एक पुरुष के पेट से 3.5 किलोग्राम लोहे की वस्तुएं निकाले जाने की खबर आई।

loksabha election banner

पश्चिम बंगाल की महिला के पेट से निकली जूलरी

25 जुलाई को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक महिला के पेट का आॅपरेशन किया था, जिसमें उसके पेट से डेढ़ किलोग्राम जूलरी निकली थी। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए थे। बताया गया कि उस महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट से 5 और 10 के 90 सिक्के, चेन, नथ, इयररिंग्स, कंगन, घड़ियां आदि निकाले गए। कुछ जूलरी सोने की तो कुछ तांबे और पीतल की थीं। उस महिला की मां कहना है कि वह कुछ दिनों से खाना नहीं खा रही थी। उसके घर की जूलरी गायब होने लगी तो मां ने उससे इसके बारे में पूछा भी था, लेकिन सवाल करने पर वह रोने लगती थी।

गुजरात के शख्स के पेट में था 3.5 किलो लोहा

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 10 अगस्त को जब डॉक्टरों ने 28 वर्षीय एक युवक के पेट का आॅपरेशन किया तो वे हैरान रह गए। उसके पेट बोल्ट, कील, नेलकटर, प्लग सहित, धातु की कुल 452 वस्तुएं निकाली गईं, जो करीब 3.5 किलोग्राम थीं।

सर्जरी विभाग के वरिष्ठ डॉ. एए घासुरा ने बताया कि युवक मानसिक तौर पर बीमार है। वह काफी समय से इन वस्तुओं को निगलता होगा। दो वर्ष पहले भी इसके पेट से कई वस्तुएं निकाली गयी थीं।

वह युवक एक्यूफेजिया नामक बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी में मरीज कील, नट, बोल्ट जैसी वस्तुएं भोजन की तरह निगलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.