शादी की सालगिरह का केक लेकर फरार हुआ बंदर, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पाएंगे
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 9 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हंसते-हसंते लोट-पोट हो जाएंगे। वीडियो में बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना कहावत चरितार्थ साबित होता है। जब बंदर शादी सालगिरह का केक लेकर फरार हो जाता है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी शादी की सालगिरह वन में मनाने की सोचता है। इस सोच को वह अंजाम देने में भी सफल होता है।
Celebrating wedding anniversary in Forest is an experience altogether....
Surprises guaranteed 😊 pic.twitter.com/gFR7glcmp6— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 9, 2020
इस मौके पर सभी तैयारियां की जाती है। केक मंगाया जाता है और लोगों को भी बुलाया जाता है। जबकि पेड़ पर बैठा बंदर सब देख रहा होता है। मानो उस दिन उसकी शादी का भी सालगिरह हो। वह ऐसे मौके की तलाश में रहता है। जब बिना किसी के पकड़ में आए वह केक लेकर फरार हो सके।
तभी वन में एक बहती जलधारा के सामने पत्थर पर केक काट जाता है। जब व्यक्ति केक काटकर एक टुकड़ा अपने प्रियतम को खिलाने के लिए उठाता है। तभी पेड़ से बंदर उतरकर पलक झपकते ही केक लेकर ऊपर चढ़ जाता है। यह देख सभी लोग हक्का-बक्का रह जाते हैं। फिर बंदर मजे से केक खाता है।
वीडियो को वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 9 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि एक हजार लोगों ने लाइक्स किया है और 200 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है।
जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स किए हैं, जिसमें उन्होंने बंदर की जमकर तारीफ की है। एक यूज़र ने मजाक में लिखा है- आज ही हमरी भी एनिवर्सरी है, चलो एक हीं केक में दोनों का काम चल जाएगा। कई यूज़र ने लिखा है कि यह जंगल का टैक्स है जो हर किसी को देना पड़ता है।