ये है 181 सदस्यों वाला दुनिया का सबसे बड़ा परिवार , मुखिया की हैं 39 पत्नियां
एक परिवार जिसमें कुल 181 सदस्य हो आैर घर के मुखिया की हुर्इ हैं 39 शादियां, के बारे में सुन कर आप जरूर हैरान रह जायेंगे। ये परिवार मिजोरम का रहने वाला है।
मोहल्ले के बराबर है घर
अक्सर जब घर में ज्यादा खाना बन जाता है तो कहते हैं कि बारात को खिलाना है पर मिजोरम के इस परिवार में रोज ही एक बरात को खिलाने भर का खाना बनता है क्योंकि ये एक घर ही पूरे मोहल्ले के बराबर है। मिजोरम के रहने वाले इस चाना परिवार को दुनिया का सबसे बड़ा परिवार कहा जा रहा है। इस परिवार में 181 सदस्य हैं जो 100 कमरों के एक घर में एक साथ रहते हैं। इस परिवार के मुखिया हैं जिओना चाना जिनकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे, 14 बहुयें, 33 पोते-पोतियां आैर एक नन्हा सा परपोता है। जिओना को अपने इस परिवार पर बड़ा गुरूर है।
बारात के बराबर खाना
ये कहना बिल्कुल अतिश्योक्ति नहीं है कि इस घर में रोज एक बारात का खाना बनता है क्योंकि इस परिवार का एक दिन का खाना ही आम घरों के महीने भर के राशन के बराबर होता है। डेलीमेल की एक खबर के अनुसार उनके यहां एक दिन के खाने में ही करीब 40 किलो चावल, 40 मुर्गियां, 24 किलो दाल, 50 किलो सब्जियां इस्तेमाल हो जाती हैं। इतना ही यदि नाॅनवेज में कोर्इ आैर डिश जो मटन आदि से बनती हो तो एक टाइम के खाने 10 बड़े बकरे तो लग ही जाते हैं। इतने सदस्यों के खाने के लिए घर के डाइनिंग हॉल में 50 टेबल पड़े हैं। हालांकि परिवार आैर घर के आकार की तुलना में चाना हाउस का किचन काफी छोटा लगता है। परिवार में सबकी जिम्मेदारियां बंटी इुर्इ हैं, जैसे खाना पकाने का का काम जिओना की पत्नियां करती हैं तो बेटियां घर के दूसरे काम देखती हैं।
राजा की तरह रहते हैं जिओना
इस घर में जिओना एक राजा की तरह रहते हैं। वे पेशे से बढ़र्इ का काम करते हैं। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बनी बैठक में उन्होंने अपनी कई शानदार तस्वीरें भी लगाई हुर्इ हैं। वे खाने की मेज पर इस क्रम में बैठते हैं कि सबसे युवा पत्नियों से शुरू करते हुए बुजुर्ग पत्नियां उनसे दूर दूसरे हिस्सों में बैठ पाती हैं। जिओना की सबसे युवा बीवी 33 साल की हैं, जिनसे उनकी शादी 2000 में हुई थी। उनकी पत्नी उन्हें इलाके का सबसे हैंडसम आदमी मानती हैं। सभी पत्नियां घर में बनी 5 डॉर्मेट्री में सोती हैं। जिओना का अलग खासा विशाल बेडरूम है जिसमें वे किंग साइज डबल बेड पर आराम फरमाते हैं। ये फेसला वही करते हैं कि रात को कौन सी पत्नी उनके कमरे में रहेगी। खास बात तो ये है कि 39 शादियां करने के बाद भी जिआेना की ख्वाहिश है कि अगर भगवान ने चाहा तो वे 40वीं शादी भी कर लेंगे।