Move to Jagran APP

एक शख्स ने 74 लाख के पत्थर को बना दिया डोर स्टापर!

मिशिगन के एक शख्स को खेत में करीब 10 किलो का अजीब सा पत्थर मिला तो उसने उसको दरवाजे पर रख कर डोर स्टापर बना लिया। अब पता लगा है कि उसकी कीमत लगभग 74 लाख है।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 10:27 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 10:28 AM (IST)
एक शख्स ने 74 लाख के पत्थर को बना दिया डोर स्टापर!
एक शख्स ने 74 लाख के पत्थर को बना दिया डोर स्टापर!

30 साल पहले मिला पत्थर

loksabha election banner

एक शख्स को करीब 30 साल पहले 10 किलो का एक पत्थर का टुकड़ा अपने खेत में मिला था। उसे ये काफी अनोखा लगा तो वो उसे अपने घर ले आया। 1988 में उसने अपनी संपत्ति बेची तो अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले शख्स ने इस पत्थर को भी खरीद लिया आैर दरवाजा बंद करने आैर खोलने के दौरान उसे डोर स्टाॅपर की तरह इस्तेमाल करने लगा। हाल ही में उसने सोचा कि इस पत्थर की जांच करवार्इ जाये। 

छठा सबसे बड़ा आैर मंहगा उल्कापिंड

न्यूयाॅर्क पोस्ट के अनुसार वह उसे मिशिगन यूनिवर्सिटी ले गया। यहां जियोलॉजी की प्रोफेसर मोनालिसा सर्बेस्कु इसका इसका आकार देखकर चौंक गईं। उन्होंने पत्थर का एक्सरे फ्लोरोसेंस से परीक्षण कराने का फैसला किया। परीक्षण में इसके उल्कापिंड होने की पुष्टि हुई। साथ ही पता चला कि इसमें 88% लोहा, 12% निकल और कुछ मात्रा में कीमती धातुएं जैसे इरीडियम, गैलियम और सोना भी मौजूद हैं। पत्थर का एक अंश वॉशिंगटन के स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूट भेजा, जहां पता चला कि इसकी कीमत 1 लाख डॉलर यानि करीब 74 लाख है।

उल्कापिंड का हुआ नामकरण

पत्थर जिस स्थान पर गिरा था वहीं के नाम पर इसे एडमोर उल्कापिंड नाम दिया गया है। उल्कापिंड का नमूना कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्लेनेटरी-साइंस डिपार्टमेंट भेजा गया है ताकि उसका रासायनिक संघटन जांचा जा सके। पता चला है कि धरती का सबसे बड़ा उल्कापिंड नामीबिया के होबा में मिला था, जिसका वजन 6600 किलो था। वैज्ञानिकों ये बताया कि वो करीब 80 हजार साल पहले धरती से टकराया था। इसका भी ज्यादातर हिस्सा लोहे और निकल का था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.