Move to Jagran APP

Covid-19 से भारतियों की सुरक्षा के लिए इजरायली लोगों ने किया ॐ नमः शिवाय का जाप

सोशल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। यह वीडियो भारत के मित्रराष्ट्र इजरायल का है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है इजरायली लोग ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप कर रहे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 05:41 PM (IST)
Covid-19 से भारतियों की सुरक्षा के लिए इजरायली लोगों ने किया ॐ नमः शिवाय का जाप
इस दौरान कई लोग नाचते, गाते और झूमते भी नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। भारत इस समय कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से गुजर रहा है। Covid-19 के डबल म्युटेंट वैरिएंट के चलते देशभर में संक्रमितों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों का इलाज युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इससे पहले पिछले साल अमेरिका भी इसी दौर से गुजर रहा था। इसके लिए दुनियाभर के कई देश भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। वहीं, कई देश भारतीयों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। खासकर भारत के मित्रराष्ट्रों में विशेष पूजा-प्रार्थना की जा रही है।

prime article banner

इस क्रम में सोशल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। यह वीडियो भारत के मित्रराष्ट्र इजरायल का है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किसी सार्वजनिक स्थान पर इजरायली लोग एकत्र होकर Covid-19 से भारतियों की सुरक्षा के लिए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप कर रहे हैं। वीडियो दिल को छूने वाला है। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि इजरायली लोग दिल से सच्ची प्रार्थना कर रहे हैं। इस दौरान कई लोग नाचते, गाते और झूमते भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में इजरायल कोरोना मुक्त राष्ट्र बना है और भारत के साथ इजरायल का बेहद दोस्ताना संबंध है। दोनों देश एक दूसरे के सुख-दुःख में शरीक होते हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है

इस वीडियो को पवन ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- Get well soon India, Blessing From Israel। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक एक लाख 31 हजार लोगों ने पसंद किया है। साथ ही तकरीबन 4 हजार लोगों ने कंमेटस भी किए हैं।

Image Courtesy: यह तस्वीर इंस्टाग्राम के अकाउंट पवन से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK