डांसिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने पर हुर्इ गिरफ्तारी!
र्इरान में एक मासूम किशोरी को अपना एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने पर नैतिकता भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोशल मीडिया पर बिना हिजाब के नजर आर्इ
इन दिनों सउदी अरब में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद हो रहा है। समाचार एजेंसी एपी की खबर के अनुसार र्इरान की एक 18 साल की लड़की ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस करते हुए वीडियो साझा किया, जिसके बाद खबर आर्इ कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बच्ची का नाम मेदेह होजब्री बताया जा रहा है आैर वो एक जिमनास्ट भी है। खबर है कि उस पर आरोप है कि उसने नैतिक नियमों का उल्लंघन किया है। इस बारे में जान कर सब लोग हैरान है आैर इस बारे में कमेंट कर रहे हैं।
नहीं लिया हिजाब
इर्रान के सरकारी टीवी चैनल ने बताया है कि मेदेह को वायरल वीडियो में हिजाब बिना पहने नजर आने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि इस्लाम में एेसा करना अनिवार्य है। इस सरकारी वीडियो में मेदेह अपना अपराध स्वीकार करते हुए दिखार्इ दी आैर कहा कि उसने ऐसा जानबूझकर नहीं किया है। हांलाकि यह स्पष्ट नहीं है कि उसने यह बयान किसी दबाव में दिया है या अपने मन से। उसने अपने अकाउंट पर करीब 300 वीडियो डाले हैं जिनमें से कई में वह नृत्य कर रही है। इंस्टाग्राम पर उसके करीब 43,000 फॉलोअर्स हैं।
#Iran just arrested a teenage girl #MaedehHojabri because of her dance and performances video. Before 40 years ago, dance were taught in school in Iran but after the Islamic revolution 1979 it became a big crime! pic.twitter.com/n68l7enKx1— Arash Sigarchi 🇦🇷 (@sigarchi) July 7, 2018
सोशल मीडिया पर विवाद
इस बीच इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी विवाद हो रहा है। कुछ लोग मेदेह का सर्मथन कर रहे हैं कुछ उसके खिलाफ भी हैं, हालाकि सर्मथकों की तादात ज्यादा है। एक यूजर ने उसका वीडियो ट्वीट करते हुए कहा है कि 40 साल पहले ईरान में डांस स्कूलों में पढ़ाया जाता था आैर अब एक बच्ची को नाचने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच र्इरान की पुलिस ने कहा है कि उसने इंटाग्राम पर ऐसे कई अकाउंट बंद करने का निर्णय लिया है और न्यायपालिका भी इन साइटों को ब्लॉक करने की योजना बना रही है। ईरान में फेसबुक , ट्विटर और कर्इ दूसरी सोशल मीडिया साइट पहले ही बंद हैं लेकिन कुछ ईरानी इनका प्रोक्सिज और वीपीएन के जरिए प्रयोग कर लेते हैं।
Image courtesy Instagram