असमंजस! नौसैनिक ने कराया सेक्स चेंज, अब इंडियन नेवी कैसे कराए महिला से सेलिंग
बीते कुछ दिनों से एक खबर चर्चा में जिसके अनुसार भारतीय नौसेना का एक शख्स लिंग परिर्वतित करके महिला बन गया है।
अनोखा मामला
नौसेना में एक अजीब गरीब मामला सामने आया है जिसके चलते नौसेना प्रशासन भी हैरान परेशान हो गया है। खबर है कि नौसेना का एक नाविक सर्जरी से अपना सेक्स चेंज करके महिला बन गया है। ये संभवत अपने किस्म का पहला मामला है जो नौसेना में घटित हुआ है। अब सैनिक से संबंधित अधिकारी उसकी सेवायें समाप्त करने के बारे में कार्यवाही करने पर विचार कर रहे हैं। ऐसा करने के पीछे नौसेना का ही नियम कारण बन रहा है जिसके तहत महिलाएं रक्षा सेवाओं में सैनिकों के तौर पर काम नहीं कर सकती हैं।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों के बीच फंसा ये पेंच
सेना के लिए परेशानी की बात इसलिए भी है क्योकि यह मामला एक ऐसे समय में सामने आया है जब सैन्य बल युद्ध संबंधी मामलों में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने और ऐसी सेवाओं में महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए एक व्यापक नीति तैयार करने की योजनाओं पर विचार कर रहे हैं।
अनायास लिया फैसला
नौसेना के सूत्र से पता चला है कि कुछ महीने पहले, इस नाविक ने अनायास अपना लिंग परिर्वतन कराने का फैसला किया और वो महिला बन गया। सुनने में आया है कि उसने ये निर्णय एक आदमी के शरीर में फंसी एक महिला की तरह महसूस करने के चलते लिया है। अपनी परेशानी उसने सेना के बाहर के कुछ लोगों से साझा की और ऑपरेशन करवाने का फैसला कर लिया। इस कार्य के लिए उसने सारा खर्चा अपने पास से ही खर्च किया है।
खुश है फैसले से
इस बीच पता चला है कि यह नाविक नौसेना के फैसले से खुश है कि उसे सेना से बाहर कर दिया जाएगा। विशाखापत्तनम में नौसेना के आईएनएस एक्साला बेस में तैनात बताया जा रहा ये शख्स अब साड़ी पहनता है और बाल भी लंबे कर रहा है। सेना के सूत्रों का कहना है कि सेवा से उसकी छुट्टी की सिफारिश कर दी गयी है। बाकी इस संबंध में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है और उसे जल्द ही सेना से बाहर किया जा सकता है। इस बीच तय किया गया है कि जब तक उसकी छुट्टी नहीं होती है, उसे अपेक्षाकृत हल्की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगीं क्योंकि महिलायें सेना में मल्लाह का काम नहीं कर सकती हैं।
विचित्र स्थिति
वैसे मामला है बड़ा ही विचित्र ना सिर्फ सेना के लिए बल्कि इस व्यक्ति के परिवार के लिए भी क्योंकि लिंग परिर्वतन का र्निणय लेने और ऑपरेशन करवाने से कुछ समय पहले ही इस नाविक का विवाह हुआ था। बहरहाल अपने आप में अलग हट कर मामला होने के कारण इसे रक्षा मंत्रालय के सामने भी विचार के लिए प्रस्तुत किया गया है।