Move to Jagran APP

हाथियों के झुंड शिकार बनने जा रहे थे शिकारी, आखिर क्यों!

पिछले दिनों नामीबिया से एक खौफनाक खबर आर्इ जहां हाथियों के एक झुंड ने दो शिकारियों को दौड़ा लिया। आखिर हाथियों ने एेसा किया क्यों।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 01:47 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 01:49 PM (IST)
हाथियों के झुंड शिकार बनने जा रहे थे शिकारी, आखिर क्यों!
हाथियों के झुंड शिकार बनने जा रहे थे शिकारी, आखिर क्यों!

शिकार के निशाने पर शिकारी 

loksabha election banner

जी हां उत्तर-पूर्व नामीबिया के नाकाबोलेलवा कंजर्वेंसी इलाके में एक हाथियों का झुंड अपने साथी को घायल होते देख इस कदर आग बबूला हो गया कि उसने गोली चला रहे शिकारियों पर हमला बोल दिया। ये सारी घटना एक वीडियो के जरिए लोगों के सामने आर्इ। वीडियो में साफ नजर आया कि कैसे अपने साथी को घायल होता देख कर हाथियों शिकारियों को दौड़ाना शुरू कर दिया। घबराये हुए दोनों शिकारी वहां से भागते हुए दिखार्इ पड़े। 

क्या था मामला 

डेलीमेल की खबर के मुताबिक नामीबिया एक इलाके में हाथियों के शिकार के लिए आये दो खुद ही उनका शिकार बनने वाले थे जब हाथियों के एक झुंड ने उन्हें दौड़ाना शुरू कर दिया। खबर में बताया गया है कि एक शिकारी अपने साथी को झुंड में मौजूद हाथियों में से एक की आंखों के बीच में गोली मारने के लिए कहा है। साथी शिकारी की गोली एक हाथी को लगी, वो लड़खड़ा जाता है आैर लगता है कि जमीन पर गिर जायेगा। ये नजारा देख कर बाकी का झुंड खासा नाराज हो जाता है आैर दोनों शिकारियों के पीछे दौड़ पड़ता है जिससे उनकी जान पर बन आई। तब उन्हें पीछे भाग कर अपने को बचाना पड़ता है। 

थोड़े ही हैं हाथी 

सूत्रों के मुताबिक इस इलाके हाथियों की संख्या काफी कम हो गर्इ है। यही वजह है कि वहां पर साल में केवल दो हाथियों के शिकार की इजाजत दी जाती है। जाहिर है इस घटना के बाद चोरी छिपे शिकार करने के बारे सोच रहे लोगों को भी अच्छा सबक मिल गया होगा। हांलाकि एेसा भी माना जा रहा है कि ये वीडियो नया नहीं बल्कि दो चार साल पुराना हो सकता है जब इस जगह पर हाथियों का शिकार पूर्णत वैध था आैर कर्इ कंपनियां सफारी में सीजन के दौरान शिकार की इजाजत देती थीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.