Move to Jagran APP

दिल्ली मेट्रो में लड़की ने 'जिगल-जिगल' सॉन्ग पर किया डांस, वीडियो हो गया वायरल

इस वीडियो को kashikabassi ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर अपने अकांउट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को तकरीबन 20 हजार लोगों ने पसंद किया है। वहीं सैकड़ों लोगों ने कमेंट कर तारीफ की है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Tue, 31 May 2022 04:33 PM (IST)Updated: Tue, 31 May 2022 04:33 PM (IST)
दिल्ली मेट्रो में लड़की ने 'जिगल-जिगल' सॉन्ग पर किया डांस, वीडियो हो गया वायरल
दिल्ली मेट्रो में लड़की ने 'जिगल-जिगल' सॉन्ग पर किया डांस, वीडियो हो गया वायरल

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर कब क्या ट्रेंड यानी वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। कुछ दिनों पहले पुष्पाराज और कच्चा बादाम बेहद फेमश हुआ था। ट्रेंड ऐसा चला कि देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी लोग 'तेरी झलक अशरफी' सॉन्ग पर थिरकते नजर आए। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर इनदिनों जिंगल-जिंगल सॉन्ग ट्रेंड कर रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रील बनाकर वीडियो शेयर कर रहे हैं।

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by kashika (@kashikabassi)

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की दिल्ली मेट्रो में मशहूर सिंगर ड्यूक और जोन्स के सॉन्ग जिंगल-जिंगल पर डांस करती नजर आ रही है। रेड कलर की जंपसूट पहनी लड़की दिल्ली मेट्रो में जिंगल-जिंगल सॉन्ग पर हुक स्टेप कर रही है। वहीं, अन्य यात्रीगण के पैर भी सॉन्ग पर थिरक रहे हैं। जबकि, एक नन्हा बच्चा सीट पर बैठकर लड़की के डांस स्टेप को नोटिस कर रह रहा है। इससे पहले मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले रील बनाकर शेयर किया था, जिसे यूजर्स ने खूब पसंद किया था। इसके बाद देखते-देखते ही यह ट्रेंड करने लगा है।

यह सॉन्ग दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध हुआ है। इससे पहले यह सॉन्ग टिकटॉक पर खूब ट्रेंड हुआ था। अब यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। खासकर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बड़ी संख्या में यूजर जिगल-जिगल सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को kashikabassi ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर अपने अकांउट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को तकरीबन 20 हजार लोगों ने पसंद किया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने कमेंट कर तारीफ की है। एक यूजर रीतम ने कमेंट कर लिखा है- आपने कहां से इतना खूबसूरत जंपसूट खरीदा है ? एक अन्य यूजर ने लिखा है-आपका आत्मविश्वास देखने लायक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.