डॉगी ने पेश की मानवता की मिसाल, वीडियो देख भावुक हो उठेंगे आप
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा हैं कि एक महिला अपने पेट्स डॉग के साथ सड़क पर जा रही है। इसी राह से एक दिव्यांग व्यक्ति लाठी के सहारे आ रहा है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भावुक हो उठेंगे। यह वीडियो वाकई में दिल छूने वाली है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा हैं कि एक महिला अपने पेट्स डॉग के साथ सड़क पर जा रही है। इसी राह से एक दिव्यांग व्यक्ति लाठी के सहारे आ रहा है। शायद उस व्यक्ति को दिखाई नहीं देता है। जबकि रास्ते में एक बड़ा सा लकड़ी का टुकड़ा पड़ा है।
What most of us miss to see and do.. Watch. pic.twitter.com/zh7DMajdh2
— Sudha Ramen IFS 🇮🇳 (@SudhaRamenIFS) July 3, 2020
जब डॉगी और महिला दिव्यांग व्यक्ति के पास गुजरते हैं, तो महिला हाथ हिलाकर अभिनंदन करती है। जबकि डॉगी एक पल के लिए सहम जाता है कि जिस रास्ते से वह आया है। उस रास्ते में लकड़ी का बड़ा टुकड़ा है। अगर उसे हटाया नहीं गया तो दिव्यांग व्यक्ति को चोट लग सकती है। हालांकि, महिला को कोई फर्क नहीं पड़ा और वह आगे जाकर रूक कर देखने लगती है। डॉगी आगे न जाकर पीछे की ओर मुड़ जाता है।
इसके बाद वह अपने मुंह की मदद से वह लड़की के टुकड़े को सड़क से किनारे रख आता है, ताकि दिव्यांग व्यक्ति को सड़क पर चलने में कोई दिक्कत न हो। जबकि महिला अपनी धुन में आगे बढ़ गई। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें डॉगी को अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते देखा जा रहा है।
इस वीडियो को सुधा रमन ने शेयर किया है
इस वीडियो को वन अधिकारी सुधा रमन ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 7 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि 1 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है और कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिनमें उन्होंने रक्षकों की जमकर तारीफ की है, जिसमें उन्होंने डॉगी की जमकर तारीफ की है। जबकि महिला को सीख लेने की सलाह दी गई है।