Move to Jagran APP

Decade Old McDonalds Burger: 10 साल से खराब नहीं हुआ यह बर्गर, इसे रोज देखते हैं 4 लाख से अधिक लोग

Decade Old McDonalds Burger यूरोपीय देश आइसलैंड के दक्षिणी क्षेत्र में स्नोटरा हाउस में रखे गए बर्गर और फ्राइज 10 साल से खराब नहीं हुए हैं। इस बात को जानकर लोग काफी हैरान हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 05:06 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 05:06 PM (IST)
Decade Old McDonalds Burger: 10 साल से खराब नहीं हुआ यह बर्गर, इसे रोज देखते हैं 4 लाख से अधिक लोग
Decade Old McDonalds Burger: 10 साल से खराब नहीं हुआ यह बर्गर, इसे रोज देखते हैं 4 लाख से अधिक लोग

Decade Old McDonalds Burger: यूरोपीय देश आइसलैंड के दक्षिणी क्षेत्र में स्नोटरा हाउस में रखे गए बर्गर और फ्राइज 10 साल से खराब नहीं हुए हैं। इस बात को जानकर लोग काफी हैरान हैं। इस बर्गर और फ्राइज को एक शीशे के केस में सुरक्षित रखा गया है। इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं और प्रत्येक दिन 4 लाख लोग इसे आॅनलाइन देखते हैं।

loksabha election banner

जापान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, 2009 में आइसलैंड में आई आर्थिक मंदी के कारण मैकडोनॉल्ड ने अपने सभी रेस्टोरेंट्स बंद कर दिए। तब जॉर्टर मरासन नाम के शख्स ने 31 अक्टूबर 2009 को मैकडोनॉल्ड के रेस्टोरेंट से उसका आखिरी बर्गर और फ्राइज खरीदने का निर्णय लिया।

जॉर्टर मरासन ने बताया कि उन्होंने सुन रखा था कि मैकडोनॉल्ड के खाद्य पदार्थ खराब नहीं होते हैं। वे देखना चाहते थे कि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसलिए उन्होंने मैकडोनॉल्ड से बर्गर और फ्राइज खरीदे।

उन्होंने प्लास्टिक में बंद कर इसे अपने गराज में रख दिया। तीन साल बाद उन्होंने पाया कि इसकी बनावट में मामूली बदलाव हुए हैं। फिर इन्होंने उसे आइसलैंड के राष्ट्रीय संग्रहालय को दान कर दिया।

लेकिन उस संग्रहालय के पास खाद्य पदार्थों को संरक्षित करने के लिए प्रबंध नहीं था तो उन्होंने बर्गर और फ्राइज मरासन को लौटा दिया। बाद में उस बर्गर और फ्राइज को वर्तमान हॉस्टल स्नोटरा हाउस में रखा गया। तब से वह वहीं पर है।

सोशल मीडिया पर इस बर्गर और फ्राइज की काफी चर्चा हो रही है। लोग इस बात से हैरान हैं कि यह अब तक खराब क्यों नहीं हुआ।

मैकडोनॉल्ड ने 2013 में दावा किया था कि सही वातावरण में रखे उनके खाद्य पदार्थ अन्य की तुलना में देर से खराब होते हैं।

स्नोटरा हाउस के मालिक सिगी सिगुरदुर का कहना है ​कि दुनियाभर से लोग इस बर्गर और फ्राइज को देखने के लिए आते हैं। वहीं हॉस्टल की वेबसाइट पर रोज 4 लाख तक लोग आॅनलाइन देखते हैं।

Photo Source: From Snotra House Website 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.