Move to Jagran APP

एक अनोखा गांव जहां किशोर होते ही लड़की बन जाती है लड़का

डोमिनिक रिपब्‍लिक में एक ऐसा गांव है जहां कई बच्‍चे अनोखी बीमारी के साथ पैदा होते हैं और 12 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद लड़की से लड़का बन जाते हैं।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 03:16 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 03:16 PM (IST)
एक अनोखा गांव जहां किशोर होते ही लड़की बन जाती है लड़का
एक अनोखा गांव जहां किशोर होते ही लड़की बन जाती है लड़का

रहस्‍यमयी बीमारी

loksabha election banner

डोमिनिकन रिपब्लिक में एक छोट सा गांव है ला सेलिनास यहां काफी तादात में पैदा होने वाले बच्‍चों को एक रहस्‍यमयी बीमारी ने जकड़ रखा है। इस अजीबो गरीब बीमारी के असर से लड़की के तौर पर पैदा हुई बच्‍ची किशोरी होते होते अपने आप लड़का बन जाती हैं। पता चला है कि इस कैरेबियाई देश के सेलिनास गांव में 12 साल की उम्र में लड़कियों के लड़का बनने की इस लाइलाज बीमारी से लोग बेहद हैरान परेशान हैं।

लोगों की घृणा का शिकार

इस बीमारी से ग्रस्‍त बच्चों को सामान्‍य लोग काफी नीची नजर से देखते हैं। उन्हें समाज में घृणित समझा जाता है। इन बच्‍चों को ‘ग्वेदोचे' के नाम से बुलाया जाता है, जिसका अर्थ किन्नरों के लिए इस्‍तेमाल होने वाले शब्‍द के लिए होता है। 

एक आनुवंशिक विकार

चिकित्‍सकों के अनुसार ये बीमारी एक आनुवंशिक विकार है और स्‍थानीय भाषा में इससे ग्रस्‍त बच्‍चों को ‘सूडोहर्माफ्रडाइट' कहते हैं। इस बीमारी में लड़की के तौर पर पैदा हुए कुछ बच्चों के शरीर में धीरे-धीरे पुरूषों के अंग बनने लगने और उनकी आवाज भी भारी होने लगती है। उनके शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं जो उन्हें धीरे-धीरे लड़की से लड़का बना देते हैं।

दुर्लभ बीमारी

ये एक दुर्लभ बीमारी जो गांव के हर 90 में से एक बच्‍चे को शिकार बना रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इन बच्चों में हार्मोनल एंजाइम की कमी के चलते वे बिना किसी स्‍त्री या पुरुष अंग के जन्‍म लेते हैं। इसके बाद लड़की के तौर पर पैदा हुआ बच्‍चा पुरुष बनने लगता है। इस बीमारी से जूझ रहे बच्चे समाज से कट जाते हैं और लोग उन्हें घृणा की नजर से देखने लगते है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.