ऊंटों ने जब शेख के साथ किया 'या हबीबी' डांस, वीडियो देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे
वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 8 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है ।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशलमीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में किसी रेगिस्तान में जिस तरह से ऊंटों ने लोगों का मनोरंजन किया है। वह वाकई में काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किसी रेगिस्तान में एक शेख के साथ कई ऊंट डांस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो देख ऐसा लगता है कि यह वीडियो किसी खाड़ी देश का है। जहां एक शेख अपने ऊंट के साथ नाच-गान करते दिख रहे हैं। वीडियो देख यह भी प्रतीत होता है कि शायद ऊंट को नाचने की पहले से ट्रैनिंग दी गई है। वीडियो महज 9 सेकेंड का है। इसमें शेख अपनी भाषा में कोई गाना गाते हुए नाच रहा है। साथ में कई ऊंट भी शेख की सुर में सुर मिलाकर नाच रहा है। इस दौरान ऊंट उछल-उछल कर नाच रहे हैं। यह दृश्य बेहद ही मनमोहक है।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ऊंट भी नाच सकता है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 8 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और 100 लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। जबकि कई लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने कैमल डांस की जमकर तारीफ की है। एक यूजर कविता ने लिखा है- वीडियो देख लगता है कि बीकानेर ऊंट उत्स्व की है। एक अन्य यूजर रामा ने लिखा है-बहुत सुंदर वीडियो है।
Image Cour tesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।