Move to Jagran APP

OMG! आपने इससे पहले कभी देखा है इतना लंबा सांप? बताएं क्या है इसका नाम

Big Snake आपने अब तक कितना लंबा सांप देखा है? यह सवाल इसलिए है क्योंकि जो वीडियो आज आपसे शेयर करने जा रहे हैं वह एक विशाल सांप का है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 01:08 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 01:10 PM (IST)
OMG! आपने इससे पहले कभी देखा है इतना लंबा सांप? बताएं क्या है इसका नाम
OMG! आपने इससे पहले कभी देखा है इतना लंबा सांप? बताएं क्या है इसका नाम

Big Snake: आपने अब तक कितना लंबा सांप देखा है? यह सवाल इसलिए है क्योंकि जो वीडियो आज आपसे शेयर करने जा रहे हैं, वह एक विशाल सांप का है। वो सांप, आपकी सोच से भी ज्यादा बड़ा हो सकता है। यह सांप 8 या 10 फीट या 15 फीट लंबा नहीं है, इस सांप की लंबाई का अंदाजा आप खुद वीडियो देखकर लगा पाएंगे। उसे देखकर आपकी आंखें आश्यर्च से खुली रह जाएंगी।

loksabha election banner

आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक विशालकाय सांप का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो कर्नाटक के डांडेली वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का है।

पेड़ पर लिपटे इस विशालकाय सांप को पहली नजर में जब देखते हैं तो लगता है कि यह 12 से 15 फीट लंबा हो सकता है, ले​किन पूरा वीडियो देखने पर इसकी लंबाई का पता चलता है, जो हमारी सोच से भी ज्यादा है।

आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए यूजर्स से पूछा है कि क्या आप बता सकते हैं कि ये कौन सा सांप है? आप भी वीडियो देखकर अंदाजा लगाएं कि ये कौन सा सांप है।

वीडियो देखें:

कई यूजर्स ने बताया कि य​ह एक विशालकाय अजगर है, तो किसी ने इसे एनोकॉन्डा तो किसी ने करैत बताया। हालांकि कुछ लोगों ने रॉक पाइथन बताया है। अधिकतर लोग इस सांप की लंबाई को देखकर हैरान हैं।

इस पर आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने बताया कि कई लोगों ने सही अनुमान लगाया है। यह एक अजगर है। यह डांडेली में देखा गया है। इसकी लंबाई उनकी कल्पना से भी ज्यादा है।

आईएफएस अधिकारी ने यह वीडियो 28 दिसंबर 2019 को शेयर किया था, जिसे अब तक करीब 60 हजार लोगों ने देखा है। इस वीडियो को 2400 से अधिक लोगों ने लाइक किया है तो 822 बार इसे रिट्वीट किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.