Move to Jagran APP

Boyfriend से शादी करने समंदर तैरकर इंडिया आई बांग्लादेशी लड़की

ख़बरों की मानें तो अपने Boyfriend से शादी करने के लिए लड़की तैरकर इंडिया आ गई। हालांकि अवैध तरीके से सीमा प्रवेश के लिए लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की की पहचान कृष्णा मंडल के रूप में हुई है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Wed, 01 Jun 2022 02:18 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2022 02:18 PM (IST)
Boyfriend से शादी करने समंदर तैरकर इंडिया आई बांग्लादेशी लड़की
Boyfriend से शादी करने समंदर तैरकर इंडिया आई बांग्लादेशी लड़की

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। दिवंगत दिव्या भारती अभिनीत फिल्म 'विश्वात्मा' का एक गाना 'सात समंदर पार में तेरे...पीछे-पीछे आ गई' दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध हुआ था। आज भी यह गाना हर गली मोहल्ले, कस्बे और बाजार में अक्सर सुने जाते हैं। इस गाने को आनंद बक्षी ने लिखा था और संगीत विजु शाह का था। जबकि, स्वर साधना सरगम ने दिया था। गाने की हर पंक्ति आज भी चरितार्थ साबित होती है।

loksabha election banner

इस गाने की तर्ज पर बांग्लादेश की एक लड़की अपने प्यार से मिलने समंदर पारकर भारत आ गई। ख़बरों की मानें तो अपने Boyfriend से शादी करने के लिए लड़की तैरकर इंडिया आ गई। हालांकि, अवैध तरीके से सीमा प्रवेश के लिए लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की की पहचान कृष्णा मंडल के रूप में हुई है। कृष्णा ने सीमा पुलिस को बताया कि अभिषेक नाम के लड़के से उसे सोशल मीडिया पर प्यार हो गया। समय के साथ प्यार में विश्वास बढ़ता गया। इसके बाद दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए। अभिषेक चाहकर भी बांग्लादेश जा नहीं पाया। जासूसी के आरोप में अभिषेक को कड़ी सजा मिल सकती थी।

पारो बनी कृष्णा अपने प्यार से मिलने को बेताब हो गई। हालांकि, उसके पास पासपोर्ट नहीं था। इसके लिए वह पानी के रास्ते इंडिया आई। इस दौरान कृष्णा को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुंदरबन पहुंचने के बाद कृष्णा को घड़ियाल के बीच से गुजरना पड़ा था। इसके बावजूद कृष्णा हार नहीं मानी और प्यार को पाने के लिए सभी कठिनाइयों से गुजर गई। इंडिया आकर वह, अभिषेक से मिली और फिर कोलकाता के कालीघाट मंदिर में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। इससे पहले भी कई अवसर पर लोग अवैध तरीके से इंडिया में प्रवेश कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग कृष्णा की दिवानगी की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन कृष्णा को जल्द बांग्लादेश उच्चायोग को सौंप देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.