KGF2 स्टाइल में चींटियों ने की सोने के चेन की चोरी, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। दर्जनों चीटियां एक साथ सोने के चेन जैसी आर्टिफीसियल चेन को अपने ठिकाने पर ले जा रही हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। साल 1957 में बनी फिल्म नया दौर का एक गाना "साथी हाथ बढ़ाना, एक अकेला थक जाएगा मिल कर बोझ उठाना यह गाना" सुपरहिट हुई थी। इस गाने से एकता को बल मिलता है। साथ ही यह सीख मिलती है कि साथ मिलकर काम करने से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की और उन्नति कर सकता है। हालांकि, आधुनिक समय में लोग अकेले दम पर सबकुछ हासिल करने की कोशिश करता है।
Tiny gold smugglers 😀😀
The question is,under which section of IPC they can be booked? pic.twitter.com/IAtUYSnWpv
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 28, 2022
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्जनों चीटियां एक साथ सोने के चेन जैसी आर्टिफीसियल चेन को अपने ठिकाने पर ले जा रही हैं। चीटियों को ऐसा लगता है कि वह खाने की कोई चीज है। इसके लिए सभी चीटियां मिलकर अपने काम पर लग जाती हैं। वहीं, चीटियों की सरदार निगरानी कर रही हैं। जबकि, चीटियों की सेना अपने काम में व्यस्त है।
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Susanta Nanda ने शेयर किया है।
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Susanta Nanda ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-छोटे सोने के तस्कर...सवाल यह है कि उन पर आईपीसी की किस धारा के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है? इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 84 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैंकडों लोगों ने कमेंट कर चींटियों की तारीफ की हैं। एक युजर दर्पण ने लिखा है-कौन सी धारा लगेगी..यह तो पता नहीं है, लेकिन एक बात तो तय है कि चींटियों ने हाल के दिनों में जरूर #KGF #KGF2 देखी है। एक अन्य यजूर इन्द्राज योगी ने लिखा है-श्रृंखला बड़ी से बड़ी श्रृंखला को हिला सकती है।
Image Credit: Susanta Nanda