Move to Jagran APP

129 साल की होने जा रही विश्‍व की सबसे बुजुर्ग महिला को जिंदगी लगती है सजा

रूस की रहने वाली 128 साल की महिला इस 1 जून को एक साल और उम्र दराज हो जायेंगी, जो एक कीर्तिमान है पर वो खुश नहीं है और जिंदगी को सजा मानती हैं।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 24 May 2018 10:17 AM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 10:17 AM (IST)
129 साल की होने जा रही विश्‍व की सबसे बुजुर्ग महिला को जिंदगी लगती है सजा
129 साल की होने जा रही विश्‍व की सबसे बुजुर्ग महिला को जिंदगी लगती है सजा

सवा सौ साल से ज्‍यादा है इस महिला की उम्र

loksabha election banner

रूस के चेचेन्या में रहती हैं सवा सौ साल से ज्‍यादा उम्र की बुजुर्ग महिला कोकू इस्तामबुलोवा जो इस समय 128 साल की हैं और चंद दिन बाद 1 जून को 129 साल की हो जायेंगी। जाहिर है ये एक विश्‍व कीर्तिमान है। कोकू के प्रमाणपत्रों के आधार पर खुद रूसी सरकार ने उनके इतनी लंबी उम्र की महिला होने की पुष्‍टि की है। हालाकि अगर डेलीमेल की रिर्पोट की मानें तो कोकू अपनी इस हैरान करने वाली लंबी जिंदगी से खुश नहीं हैं। वे मानती हैं कि उनके जीवन में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब वह खुश रही हों। बावजूद इसके पता नहीं कैसे वो इतने सालों से जी रही हैं। यहां तक कि कोकू कहती हैं कि अब तो उन्‍हें लगता है कि जैसे ये आयु ईश्‍वर की दी हुई कोई सजा है। 

रूस के कई बदलावों की हैं साक्षी 

कोको के पासपोर्ट में उनके जन्म की तारीख 1 जून 1889 लिखी गई है। जाहिर है इस हिसाब से रूस ही हर बड़ी और महत्वपूर्ण घटना को उन्‍होंने देखा है। वह महज 27 साल की रही होंगी जब रूसी रेवोल्यूशन फोर्स ने जार शासन खत्‍म किया और व्‍लादिमिर लेलिन का दौर शुरू हुआ। उन्‍होंने 1914  में प्रथम विश्‍व युद्ध भी देखा और 1945 में 55 साल की उम्र में द्वितीय विश्व युद्ध के खत्‍म होने तक उसकी की विभिषिका से भी गुजरी होंगी। वो खुद बताती हैं कि उस समय नाजियों के टैंक उनके घरों के पास से गुजरते थे और द्वितीय विश्व युद्ध का दौर बहुत खौफनाक था। साल 1991 में जब सोवियत संघ का विघटन हुआ, तब वह 102 साल की थीं।

थक चुकी हूं जीवन से 

कोकू कहती हैं कि अब वो थक चुकी हैं और जीवन उनके लिए सजा बन चुका है। उनके साथ के ही नहीं उनसे छोटे खुद उनकी अपनी संताने तक अब जीवित नहीं हैं। जाहिर है जीवन अब उनके लिए बोझ बन चुका है। वो कहती हैं कि लोग लंबी उम्र तक जीने के लिए व्‍यायाम करते हैं, खेलते-कूदते हैं और अपने खान-पान का ख्‍याल रखते हैं, लेकिन उन्‍होंने इतनी लंबी आयु पाने के लिए ऐसा कुछ भी नहीं किया। वे हमेशा संघर्षपूर्ण जीवन जीती रही हैं।  जीवन में एक दिन भी ऐसा नहीं गया जब उन्‍हें खुशी मिली हो। उन्‍होंने अपने जीवन में काफी मेहनत की है, घंटों गार्डन की खुदाई करती रही हैं, पर अब उनसे ये काम नहीं होता है। इसीलिए वे कहती हैं कि ये आयु देकर भगवान उन्‍हें सजा दे रहे हैं।

और भी हैं उम्रदराज

वैसे कोकू लंबी उम्र वाली अकेली महिला नहीं हैं हालाकि अब वो सबसे लंबी उम्र वाली भले ही बन जायें। उनसे पहले आधिकारिक रूप से दुनिया में अभी तक की सबसे उम्रदराज महिला फ्रांस की जीन कालमेन्ट मानी जा रही थीं। उनकी मौत 122 साल की उम्र में हुई थी। इस वक्त दुनिया ये खिताब जापान की चियो मियाको के पास है जिनकी उम्र 117 साल 13 दिन की बताई जाती है। चियो का जन्म 2 मई 1901 को हुआ था। इसके साथ पुरषों में सबसे उम्रदराज व्यक्ति अभी तक जापान के जिरोमोन किमूरा थे, जिनकी 116 साल 54 दिन की उम्र में मृत्‍यु हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.