Hathras Bulgarhi Incident: हाथरस के चर्चित बूलगढ़ी कांड की क्यों नहींं हुई सुनवाई, क्या थी वजह, पढ़ें विस्तृत खबर
Hathras Bulgarhi Incident हाथरस के बूलगढ़ी कांड की सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते नहीं हो सकी। सीबीआइ की एएसपी सीमा पहूजा गवाही के लिए न्यायालय पहुंचीं लेकिन हड़ताल के चलते कार्यवाही नहीं हो सकी।
हाथरस, जागरण संवाददाता। हाथरस के बूलगढ़ी कांड की सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते नहीं हो सकी। CBI की एएसपी सीमा पहूजा गवाही के लिए न्यायालय पहुंचीं, लेकिन हड़ताल के चलते कार्यवाही नहीं हो सकी। न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि एक सितंबर तय की है। अहम बात यह है कि इस मामले को लेकर देश भर में प्रदर्शन हुए थे।
यह है Hathras bulgarhi incident
Hathras bulgarhi incident में चाराें आरोपित संदीप, रवि, रामू और लवकुश अलीगढ़ जेल में हैं। इस चर्चित प्रकरण की जांच सीबीआई ने की थी। मुकदमे की मुख्य विवेचक एएसपी सीमा पहुजा ने 67 दिन जांच के बाद विशेष न्यायालय एससी-एसटी अधिनियम हाथरस में आरोप पत्र दाखिल किया था। कोर्ट में गवाहों को तलब किया जा रहा है।
आरोपित अलीगढ़ जेल में
मृतका पक्ष के अधिवक्ता महीपाल सिंह निमहोत्रा ने बताया कि गुरुवार को CBI की मुख्य विवेचक सीमा पाहूजा की गवाही के लिए न्यायालय पहुंची थीं। सीबीआइ के अधिवक्ता अनुराग मोदी और चारों आरोपित भी अलीगढ़ जेल से यहां लाए गए थे। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते गवाही नहीं हो सकी है। अहम बात है कि इस मामले को लेकर देशभर में प्रदर्शन हुए थे। राजनीति दल सक्रिय हो गए थे।
आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया
सिकंदराराऊ: कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मुगलगढ़ी में बुधवार की देर रात आंगन में सो रहे दंपती पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया। घटना के पीछे रुपयों के लेनेदेन का विवाद बताया जा रहा है। दंपती का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह रात में करीब 11 बजे पत्नी के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। दोनों अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। देर रात करीब साढ़े 11 बजे अरविंद पुत्र कोमल सिंह घर में घुस आया। उसने पत्नी के चेहरे व उसके ऊपर तेजाब डाल दिया है। चीखपुकार सुनकर अन्य लोग आ गए।