Move to Jagran APP

Nitish Kumar Wife, Son Google Search: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पत्‍नी और बेटे की गूगल पर बढ़ी पूछ

Nitish Kumar Profile बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की डिमांड आजकल गूगल सर्च में बढ़ गई है। लोग उनकी पत्‍नी उनके बेटे और उनकी जाति के अलावा कई चीजों के बारे में जानना चाहते हैं। यहां आपको ऐसे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 02:34 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 04:34 PM (IST)
Nitish Kumar News: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का नाम आजकल देश में ही नहीं, देश से बाहर भी चर्चा में है। लोग नीतीश कुमार की जाति (Nitish Kumar Caste), उनकी पत्‍नी (Nitish Kumar Wife) और उनके बेटे (Nitish Kumar Son) के बारे में भी जानना चाहते हैं। हम इन सभी बिंदुओं के अलावा नीतीश कुमार के बारे में और भी कई रोचक चीजें आपको बताएंगे। 

loksabha election banner

प्रधानमंत्री पद के लिए चली चर्चा, तो बढ़ी लोगों की जिज्ञासा 

नीतीश कुमार ने हाल में ही भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन कर लिया। करीब 17 साल से वे लगातार सत्‍ता में हैं। वे अब तक आठ बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, तो पांच बार उन्‍हें इस्‍तीफा भी देना पड़ा है। अब उनकी पार्टी जदयू उन्‍हें प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार के तौर पर पेश कर रही है। इसके कारण लोगों में उनके प्रति जिज्ञासा बढ़ी है। गूगल पर लोग उनके बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं।

फोटो परिचय - नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत के साथ (Nitish Kumar Son Nishant)

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं नीतीश कुमार 

नीतीश कुमार बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। इसी जिले के कल्‍याण बिगहा में उनका पैतृक गांव है। हालांक‍ि उनका जन्‍म पटना जिले के बख्‍ति‍यारपुर में हुआ था। नीतीश कुमार को एक बेटा है। नीतीश कुमार की पत्‍नी का निधन हो चुका है। उनके निधन के वक्‍त नीतीश कुमार खूब रोए थे। नीतीश कुमार के पैतृक गांव में उनकी प्रतिमा लगी है। मुख्‍यमंत्री वहां अक्‍सर जाकर श्रद्धांजल‍ि अर्पित करते हैं।

फोटो परिचय - नीतीश कुमार अपनी पत्‍नी मंजू सिन्‍हा के साथ (Nitish Kumar Wife Manju Sinha)

नीतीश कुमार की पत्‍नी थीं श‍िक्ष‍िका, क‍िया था प्रेम विवाह 

नीतीश कुमार की पत्‍नी मंजू सिन्‍हा पेशे से श‍िक्ष‍िका थीं। 1973 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मंजू सिन्‍हा का वर्ष 2007 में निधन हो गया। कहा जाता है कि आखिरी समय में मुख्‍यमंत्री के साथ उनकी पत्‍नी के रिश्‍ते बहुत अच्‍छे नहीं थे। इस दंपती को 20 जुलाई 1975 को एक बेटा हुुआ। नीतीश कुमार के बेटे का नाम निशांत है। वह खुद को राजनी‍ति से दूर रखते हैं। वे चकाचौंध से दूर सामान्‍य जिंदगी जीते हैं। 

कुर्मी जाति के हैं नीतीश कुमार, पिता थे स्‍वतंत्रता सेनानी 

नीतीश कुमार कुर्मी (अवध‍िया) जाति के हैं। उनका जन्‍म 1 मार्च 1951 को हुआ था। उनके पिता स्‍वतंत्रता सेनानी और एक वैद्य थे। नीतीश कुमार ने बिहार इंजीनियरिंग कालेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बिहार राज्‍य बिजली बोर्ड में नौकरी शुरू की। हालांक‍ि, जल्‍दी ही उनका मन नौकरी से उचट गया और वे राजनीति की ओर अग्रसर हो गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.