Move to Jagran APP

विधायक बीमा भारती पर बोले नीतीश- पार्टी पहले प्रेम से समझा देगी, इधर-उधर का मन है तो अपना सोचें

नीतीश कुमार ने कहा है कि जदयू विधायक बीमा भारती गलत बोल रही हैं। बीमा को इस तरह की बात मंत्री लेसी सिंह पर नहीं बोलनी चाहिए। पार्टी के समझाने पर भी वह नहीं मानीं तो क्या होगा यह हमसे नहीं कहवाएं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 01:45 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 01:49 PM (IST)
विधायक बीमा भारती पर बोले नीतीश- पार्टी पहले प्रेम से समझा देगी, इधर-उधर का मन है तो अपना सोचें
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधायक बीमा भारती और मंत्री लेसी सिंह। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को काफी सख्त अंदाज में कहा कि लेसी सिंह के साथ कोई गड़बड़ी नहीं है। लेसी पर आरोप लगा रहीं जदयू विधायक बीमा भारती गलत बोल रही हैं। पार्टी तो पहले उन्हें प्रेम से समझा देगी। हमने इस बारे में पार्टी के लोगों को कहा है। पार्टी के समझाने पर भी नहीं मानी तो क्या होगा यह हमसे नहीं कहवाएं। अगर इधर-उधर का मन है तो अपना सोचें। वहीं विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि सभी चीजों को देखा जा रहा। राजधानी स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का कुशलक्षेम लेकर लौटने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमा भारती को इस तरह की बात मंत्री लेसी सिंह पर नहीं बोलनी चाहिए। मालूम हो कि बीमा भारती ने बुधवार को मीडिया से यह कहा था कि मंत्री लेसी सिंह आपराधिक प्रवृत्ति की हैं। मुख्यमंत्री उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें नहीं तो वह अपनी विधायकी से इस्तीफा दे देंगी। नीतीश ने कहा कि लेसी सिंह को 2013. 2014, 2019 और फिर अब मंत्री बनाया गया है। बीमा भारती को भी दो बार मौका दिया गया। सभी को मंत्री थोड़े बनाया जा सकता है। इसकी गुंजाइश है क्या? जब वह पढ़ नहीं पा रहीं थी तो पढ़ना सिखाया। यह भूल गए क्या? हमें तो इस तरह के बयान पर आश्चर्य हो रहा। हम तो मिलना चाहते थे पर उन्होंने कहा कि नहीं मिलने की बात नहीं है। कौन क्या बोलवा दिया  इसे क्या कहा जाए। 

कभी जरूरत होगी तब भाजपा पर बोलेंगे

भाजपा की बयाबाजी को लेकर पूछे जाने मुख्यमंत्री ने कहा कि जो मन में आएगा वह बोलते रहें। कभी जरूरत होगी तब न हम पूरी बात कहेंगे। काम  को लेकर निश्चंत रहें। काम और तेजी से होगा। लालू प्रसाद से मुलाकात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा रिश्ता पुराना है। हमलोग एक साथ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.