Move to Jagran APP

स्वयं सेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

स्वयं सेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 05:35 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 05:35 PM (IST)
स्वयं सेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव
स्वयं सेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

स्वयं सेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

prime article banner

जासं, दोकटी (बलिया) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शुक्रवार को लालगंज में रक्षाबंधन उत्सव सामाजिक समरसता के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि मुरली छपरा के बौद्धिक प्रमुख छितेश्वर मिश्रा ने भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिलीप शर्मा, गुप्तेश्वर पाठक, मोहन सिंह, ओंकार सिंह, उमेश कुमार थे।

रोडवेज बस का संचालन बंद होने से परेशानी

जासं, पूर (बलिया) : राजकीय परिवहन निगम की बस का संचालन बंद होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। एकइल से यह बस सुबह छह बजे चलकर उससा, पूर, पकड़ी पचखोरा सुखपुरा होते हुए बलिया जाती थी। वहीं बलिया से शाम पांच बजे चलकर इसी रास्ते से एकइल आती थी। तीन दिन से इसका संचालन बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। समाजसेवी कमलाकांत सिंह ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर बस का संचालन शुरू करने की मांग की है।

गांवों में नहीं बांटा गया तिरंगा

जासं, इंदरपुर (बलिया) : सरकार के स्पष्ट निर्देश के बाद भी तिरंगा का वितरण नहीं किया जा रहा है। जागरूक लोग बाजार से तिरंगा खरीद कर घरों पर लगा रहे हैं। चिलकहर ब्लाक के नगरा-गड़वार मार्ग के किनारे स्थित ग्रामसभाओं कुरेजी, वीरपुर, बड़सरी, मझौवां, सिकरियां कला, वीराभांटी सहित 25 ग्रामसभाओं में तिरंगा का वितरण नहीं हुआ है। यही स्थिति नगरा विकास खंड के ग्रामसभाओं की भी है। ग्राम सभाओं में 13 अगस्त की दोपहर तक झंडा वितरण नहीं हो सका।

अराजक तत्वों ने तोड़ा अमृत सरोवर का बोर्ड

जासं, चिलकहर (बलिया) : गोपालपुर में शुक्रवार को अराजक तत्वों ने पं. विश्वनाथ चतुर्वेदी स्वतंत्रता सेनानी अमृत सरोवर पर लगे साइन बोर्ड को तोड़ दिया। इससे गांव में तनाव व्याप्त है। शनिवार को ग्राम प्रधान सुमन पांडेय ने तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

दो वांछित गिरफ्तार

जासं, दुबहड़ (बलिया) : फरार चल रहे दो वांछितों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी के लक्ष्मण यादव व सुमित यादव हैं। थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि दोनों पर गैर जमानती वारंट जारी था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.