नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने ली शपथ
सपना सिंह ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत प्रदेश सरकार के विकास की देन है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 06:51 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 06:51 PM (IST)
नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने ली शपथ
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : पंचायत उपचुनाव में करंडा द्वितीय से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भाजपा के शैलेश कुमार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने शपथ दिलाई। सपना सिंह ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत प्रदेश सरकार के विकास की देन है।
जिला पंचायत से जिले में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नवनिर्वाचित सदस्य शैलेश कुमार ने शपथ लेने के बाद अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट किया और कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र राय सही काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। संचालन सुजीत कुमार मिश्रा ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें