आजादी के अमृत महोत्सव पर कामकाजी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान वेतन व छुट्टी देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
76th Independence Day भारत सरकार से आग्रह किया गया है कि भारत के स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महिला शक्तिकरण की दिशा में सरकार एक महत्वपूर्ण कदम उठाये और वेतन सहित कामकाजी महिला को कम से कम दो दिन की छुट्टी अवश्य दे।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। 76th Independence Day: आजादी के अमृत महोत्सव पर "आत्मसम्मान मंच" ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कामकाजी महिलाओं को पीरियड्स के दरम्यान वेतन सहित छुट्टी देने की मांग की। दरअसल, आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, ऐसे मौके पर एक सामाजिक संस्था "आत्मसम्मान मंच" ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कामकाजी महिलाओं के पीरियड के दरमियान वेतन सहित छुट्टी की मांग की।
इस संदर्भ में आत्मसम्मान मंच के अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। नित्यानंद शर्मा का कहना है कि " वह इस मुद्दे को सरकार के सामने उठा रहे है ,और सरकार ने निवेदन कर रहे है की महिलाओ के भले के लिए इसे लागू किया जाए, साथ ही बताया कि आत्मसम्मान मंच की तरफ से SIBC Law कॉलेज की प्रिंसिपल गायत्री पाटिल इस मुद्दे को लीड कर रही हैं।
गायत्री पाटिल ने कहा है कि भारत सरकार से आग्रह किया गया है कि भारत के स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महिला शक्तिकरण की दिशा में सरकार एक महत्वपूर्ण कदम उठाये, और वेतन सहित कामकाजी महिला को कम से कम दो दिन की छुट्टी अवश्य दे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को लिखे पत्र का जिक्र करते हुए कहा है की पीरियड्स के दौरान महिलाएं अनेक शारीरिक परिवर्तन से गुजरती है।
साथ ही उन्हें कई प्रकार की शारीरिक वेदना भी होती है, ऐसी स्थिति में उन्हें घर और नौकरी दोनों स्थान के कार्य न चाहते हुए भी करने पड़ते है। कोई भी संगठन इस विषय पर चर्चा नहीं करता है। महिलाओं को इसी कारण छुट्टी मिलना असंभव हो जाता है, इन बातों का विचार करते हुए स्पेन, जापान, ताइवान, इंडोनेशिया, साउथ कोरिया जैसे देशों ने पीरियड्स के दौरान महिलाओं को छुट्टी का कानून है। संस्था ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि महिलाओं के इस मुददे पर ठोस निर्णय लिया जाए। इस संदर्भ में संस्था ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा गया है।